Dindori News : वाहन चेकिंग के दौरान मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी से हो गई शहपुरा पुलिस की भेंट

Dindori News : वाहन चेकिंग के दौरान मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी से हो गई शहपुरा पुलिस की भेंट

Dindori Police Vehicle Checking News : बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी न्यू इयर मनाने के लिए मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाईगर रिज़र्व पहुंचे हैं। सुनील शेट्टी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। इससे पहले डिंडोरी के शहपुरा में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुनील शेट्टी की कार रोक ली. तब भी बड़ी संख्या में लोग सेल्फी लेने पहुंच गए।

पुलिसकर्मी सहित चाहने वालों की लगी भीड़

डिंडोरी के शहपुरा टी आई अखिलेश दाहिया ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामान्य वाहन चेकिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी की कार भी चेकिंग के दौरान सामने आई जिसमें मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी बैठे हुए थे। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को अभिनेता सुनील शेट्टी मिले तो उनकी आंखे फटी की फटी रह गई। फिर एक-एक सेल्फी लेने पुलिसकर्मी सहित चाहने वालों की भीड़ लग गई। दरअसल शहपुरा पुलिस शाम को अपने थाना क्षेत्र में उमरिया मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान महाराष्ट्र पासिंग की एक लक्जरी कार को रोका, तो आगे की सीट में अभिनेता सुनील शेट्टी बैठे हुए थे।

शहपुरा नगर के लोगों की नजर जैसे ही फ़िल्म अभिनेता पर पड़ी तो सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई।फ़िल्म अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी शहपुरा नगर के लोगों के साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई और बांधवगढ़ (उमरिया) के लिए रवाना हुए।

बांधवगढ़ के बाघ टोला रिजॉर्ट पर बढ़ा दी सुरक्षा व्यवस्था

दरअसल, नए साल 2023 में देश-विदेश से लोग पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की पहली पसंद बन गया है. बांधवगढ़ में सैलानी नए साल का जश्न मनाने के लिए उमड़ पड़े हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी के आने के बाद बांधवगढ़ के बाघ टोला रिजॉर्ट में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
डिंडोरी से प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”785022171″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews