शहपुरा SDM और नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, जेसीबी मशीन छोड़ने के लिये मांगे 50 हजार

शहपुरा SDM और नायब तहसीलदार पर रिश्वत मांगने का आरोप, जेसीबी मशीन छोड़ने के लिये मांगे 50 हजार

डिंडोरी/प्रकाश मिश्रा

डिंडोरी में एक बार फिर शहपुरा एडीएम (SDM) और नायब तहसीलदार पर रिश्वत (bribe) लेने और धमकी देने के आरोप लगे है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही दोनों अधिकारियों (officers) पर कथित तौर पर एक पटवारी को प्रताड़ित करने और बंधक बनाए जाने के आरोप लग चुके हैं।

ताजा मामले में जेसीबी मालिक (jcb owner) नदीम खान से इन अधिकारियों के कहने पर अधीनस्थ पटवारियों द्वारा पैसा (bribe) मांगे जाने तथा जेसीबी को सील किए जाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जेसीबी मालिक नदीम खान मूलतः ग्राम बिलंग तहसील भरतपुर राजस्थान (rajasthan) का निवासी है, जो वर्तमान में डिंडोरी (dindori) के शहपुरा में रहते हैं और जेसीबी (jcb) का संचालन करता है।

मामला 28 अप्रैल का है, आरोप है कि जेसीबी मशीन चलाने की एवज में नदीम खान से 50000 रूपयो की रिश्वत की मांग की गई थी। फरियादी द्वारा इतनी राशि दे पाने में असमर्थता जताने पर 25000 देकर मशीन छोड़ने के लिए कहा गया था। इसके बाद नदीम खान ने मामले की शिकायत लिखित (written complain) तौर पर शहपुरा थाने (shahpura thana) में की। नदीम खान ने आरोप लगाया कि एसडीएम और नायब तहसीलदार के कहने पर 2 पटवारी उसके घर आए और पैसों की मांग की। जेसीबी मालिक नदीम खान का कहना है कि उन्होने 20 हजार 500 रुपये पटवारी को दिए। लेकिन पैसे पूरे ना मिलने पर मशीन (machine) को सील करने की धमकी दी गई।

नदीम खान ने पूरे मामले की जानकारी मीडिया (media) को भी दी। जानकारी मिलने पर मीडिया के मौके पर पहुंचने पर पैसे लेने आए पटवारियों ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी। खबर लगते ही अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। यहां मीडियाकर्मियों (media persons) ने पैसों के लेन-देन पर अधिकारियों से सवाल किए तो अधिकारी पटवारियों को और फरियादी द्वारा दिये गए पैसे लेकर वहां से चले गए। अब नदीम खान की मामले की शिकायत कलेक्टर और पुलिस से की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews