जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजीटिव, एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 19 हुई

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजीटिव, एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 19 हुई

डिंडोरी| प्रकाश मिश्रा| Dindori District ज़िले में कोरोना (Corona) का कहर जारी है | लगातार कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या में वृद्धि हो रही है। जिले के मेहदबानी विकासखंड मुख्यालय में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर से एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि जिला चिकित्सा प्रशासन के द्वारा की गई है।

ज्ञात हो कि पिछले दिनों में क्वरिंटेंन सेंटर में रखे गए संदिग्ध मरीजों के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट 1 जून को आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें से एक महिला संक्रमित की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एक नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 21 हो गई है| जिनमें से 2 डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब कुल एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

बताया जाता है की कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते महिला को मेंहदवानी के कवरेन्टीन सेंटर में रखा गया था। महिला कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन का अमला आगे की कार्रवाई के लिए रवाना हो गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews