पूर्व मंत्री की धमकी- अगर शाम तक ऐसा नही हुआ तो कल डिंडौरी बंद

पूर्व मंत्री की धमकी- अगर शाम तक ऐसा नही हुआ तो कल डिंडौरी बंद

डिंडौरी। प्रकाश मिश्रा। जहां एक तरफ गणतंत्र दिवस समारोह जिला मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा था है बड़ी संख्या में सभी विभागों को प्रशासनिक अधिकारी और पूरा पुलिस बल मौजूद था वही नगर के मध्य भारत माता चौक में श्रद्धालु नर्मदा भक्तों ने बीच सड़क पर बैठकर नगर परिषद प्रशासन एवं जिला प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बता दें कि आगामी दिनों में नगर नर्मदा कहां पर हो धूमधाम से मनाया जाना है जिसकी तैयारी में पूरा नगर जुड़ा हुआ है इसी तारतम में नर्मदा महोत्सव के सांकेतिक झंडे पूरे नगर में लगाए गए थे जिन्हें नगर परिषद प्रशासन ने शनिवार की शाम निकलवा दिया। झंडे निकल जाने का विरोध करते हुए स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं नगर के युवा तथा बड़ी संख्या में नर्मदा भक्त महिला और पुरुष नगर परिषद के तानाशाही रवैए का विरोध करते हुए धरना प्रदर्शन पर बैठ गए ।मामले की जानकारी जैसे ही प्रशासन को लगी तहसीलदार मौके पर पहुंचे तथा लोगों की समस्याएं को जाना ।

पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन ओम प्रकाश धुर्वे ने भरी सभा से प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना गलत बात है हम इस अपमान को नहीं सहेंगे ।जिसने भी यह कार्य किया है और जिसके कहने पर किया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। शाम तक पूरे झंडे यथावत लगाए जाएं नहीं तो परिषद प्रशासन और जिला प्रशासन के विरोध में कल पूरा नगर बंद रहेगा। वहीं तहसीलदार ने प्रदर्शन कर रहे नर्मदा भक्तों को झंडा लगवाने का आश्वासन दिया साथ ही पूरे मामले की वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जांच की जाने की बात कही। तहसीलदार के आश्वासन के बाद बहरहाल प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया अब देखना होगा कि प्रशासन आगे क्या कार्रवाई करता है या फिर कल विरोध में नगर बंद रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews