मप्र में यहां बदला मौसम, तेज बारिश के साथ गिरे ओले

मप्र में यहां बदला मौसम, तेज बारिश के साथ गिरे ओले

डिंडोरी/शहडोल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)में कई स्थानों पर अचानक मौसम (Weather) का मिजाज बदला है| डिंडोरी (Dindori) और शहडोल (Shahdol) में रविवार को बारिश और ओलावृष्टि हुई| डिंडोरी में ब्लॉक मुख्यालय करंजिया सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में लगातार दूसरे दिन भी तेज आंधी तूफान के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। वहीं शहडोल जिले के कई इलाकों में दुसरे दिन बारिश के ओले गिरे| इन इलाकों में रोजाना बदलते मौसम का कहर देखा जा रहा है|

अचानक हो रही बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान हो रहा है| वहीं किसानों की भी मुश्किलें बढ़ गई है| क्यूंकि अभी किसानी का काम पूरा नहीं हुआ, लोगों की फसलें अभी खुले आसमान में ही है| रविवार को करंजिया व आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि होने से समीपस्थ ग्राम मेढाखार में इस दौरान एक व्यक्ति की गाज गिरने से मौत हो गई। मेढाखार निवासी नेम सिंह पिता पुशवा गोंड उम्र 35 वर्ष अपने खेत मे कृषि कार्य कर रहा था। अचानक ही खेत में बिजली गिरने से नेम सिंह चपेट में आ गया और उसकी खेत में ही मौत हो गई।

शहडोल जिले में बारिश और गिरे ओले
जिले के गोहपारू तहसील में शनिवार की शाम गांव करुआ और बरेली तथा रामपुर और आसपास के गांव में 10 मिनट की आई आंधी और बारिश हुई| इससे लोगों के आशिआने उजड़ गए। वहीं रविवार दोपहर को बगवार और बेम्हौरी में ओले और बारिश के कारण घरों को भारी क्षति हुई है। बारिश और तूफान के बाद बरेली हल्का पटवारी परवेज खान गांव बरेली पहुंचे औरउन्होने गांव का मुआयना किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews