National Film Awards: कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड, सुशांत सिंह राजपूत की छिछोरे बेस्ट फिल्म

National Film Awards

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लंबे इंतजार के बाद आज सोमवार को आखिरकार  राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (67th National Film Awards) का ऐलान कर दिया गया है। खास बात ये है कि निधन के बाद लाखों दिलों की धड़कन सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की फिल्म ‘छिछोरे’ को बेस्ट हिंदी फिल्म के लिए चुना गया है। वहीं अपने बयानों से विवादों में रहने वाले फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को ‘मणिकर्णिका’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है।

यह भी पढ़े.. Shivpuri News: लोकायुक्त के जाल में फंसा पटवारी, रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

आपको बताते चले कि इन National Film Awards अवार्ड्स की घोषणा पिछले साल मई 2020 में की जानी थी, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। इसी के चलते आज सोमवार को नई दिल्ली में 67 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (67th National Film Award) की घोषणा गई।खास बात ये है कि इस समारोह में साल 2019 के लिए फिल्मों और कलाकारों को भी सम्मानित किया गया।

बता दे कि ये National Film Awards पुरस्कार फिल्म फेस्टिवल निदेशालय द्वारा दिया जाता है, जो सूचना और प्रसारण मंत्रालय(Ministry of Information and Broadcasting) के अंतर्गत आता है। ये पुरस्कार पारंपरिक रूप से भारत के राष्ट्रपति (President of India) द्वारा दिए जाते हैं। हालांकि, 66 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पुरस्कार पाने वालों का सम्मान किया था, जबकि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विजेताओं के लिए चाय पार्टी की मेजबानी की थी।

National Awards 2019 हाईलाइट्स

  • मनोज बाजपेयी को फिल्म भोसले और तमिल कलाकार धनुष को बेस्ट एक्टर अवार्ड
  • सुशांत सिंह राजपूत की “छिछोरे” को बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म।
  • अभिनेत्री कंगना रनौत मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी और पंगा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस ।
  • सिक्किम को फिल्म शूटिंग के लिए पसंदीदा राज्य अवार्ड
  • सोहिनी चट्टोपाध्याय को बेस्ट फिल्म समीक्षक (Film Critic) का अवॉर्ड

यह देखें पूरी लिस्ट

  • बेस्ट नैरेशन- वाइल्ट कर्नाटका
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- विषाख ज्योति
  • सविता सिंह को फिल्म सौंसी के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्रॉफर
  • नॉक नॉक नॉक के लिए बेस्ट डायरेक्ट सुधांशु सरिया
  • बेस्ट अनिमेशनल फिल्म- राधा
  • बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- एन इजीनियर्ड ड्रीम, हेमंत गाबा द्वारा प्रोड्यूस
  • स्पेशल मेंशन- बिरियानी (मलयालम), जोनाकि पोरवा (असमिया), लता भगवानकरे (मराठी), पिकासो (मराठी)
  • बेस्ट हरियाणवी फिल्म- छोरियां छोरों से कम नहीं
  • बेस्ट छत्तीगढ़ी फिल्म- भुलन दी मेज
  • बेस्ट तेलुगु फिल्म- जर्सी
  • बेस्ट तमिल फिल्म- असुरन
  • बेस्ट पंजाबी फिल्म- रब दा रेडियो 2
  • बेस्ट मलियाली फिल्म- कला नोत्तम
  • बेस्ट मराठी फिल्म- बारडो
  • बेस्ट हिंदी फिल्म- छिछोरे
  • बेस्ट फीमेल प्लेबैक- सावनी रवींद्र को फिल्म बारदो के गाने रान बेटल
  • बेस्ट मेल प्लेबैक- पी प्राक को फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी
  • बेस्ट एक्ट्रेस- कंगना रनौत को फिल्म पंगा और मणिकर्णिका
  • बेस्ट एक्टर- मनोज बाजपेयी भोसले, असुरन के लिए धनुष
  • बेस्ट डायरेक्टर- संजय पूरे सिंह चौहान को भट्टर हूरेन
  • बेस्ट पॉप्युलर फिल्म- महर्षि
  • इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर- हेलन (मलयालम)
  • बेस्ट फीचर फिल्म- मलयाली फिल्म Marakkar Arabikkadalinte- SimHam
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews