यशराज फिल्म्स के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगे आमिर के लाडले जुनैद खान, ट्रांसवुमन का निभाएंगे किरदार

Junaid Khan

Junaid Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान जितना चर्चा में रहते हैं उतनी ही चर्चा उनके बच्चों की भी होती है। उनकी प्यारी बेटी इरा खान हो या फिर लाडले बेटे जुनैद खान दोनों ही बच्चे कभी ना कभी किसी न किसी बात के चलते सुर्खियों में आ ही जाते हैं। इरा को फिलहाल अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में देखा जा रहा है। वहीं जुनैद इन दोनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। अब आ रही खबरों के मुताबिक जुनैद जल्द ही वाईआरएफ की फिल्म महाराज के जरिए बड़े पर्दे पर धांसू एंट्री करेंगे। लंबे समय से वह थिएटर में काम कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक उन्हें ट्रांसवुमन का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है और यह खबर सुनने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

निभाएंगे ट्रांसवुमन का किरदार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुनैद खान को अपने आने वाले प्ले स्ट्रिक्टली अनकंवेंशनल में एक ट्रांसवुमन के किरदार में देखा जाने वाला है। इसका पहला शो 15 नवंबर को मुंबई के पृथ्वी थिएटर में रखा गया है। खबरों के मुताबिक इस प्ले में जुनैद का डबल रोल होगा। ट्रांसवुमन के रोल में उन्हें महिलाओं की वेशभूषा पहने हुए देखा जाएगा और इसके लिए वह लंबे बालों की विग भी पहनेंगे। हालांकि, अब तक अपने किरदार को लेकर जुनैद ने कोई भी जानकारी नहीं दी है।

इस एक्ट्रेस के साथ डेब्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यशराज फिल्म के बैनर तले बनाई जा रही फिल्म महाराज से जुनैद बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में सलमान खान भी होंगे और उनके साथ एक्ट्रेस सई पल्लवी को देखा जाएगा। फिलहाल इसकी शूटिंग जोर शोर से की जा रही है और जुनैद तथा उनके फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। बता देगी कुछ दिनों पहले आमिर खान को अपने बेटे के बारे में बात करते हुए देखा गया था जहां उन्होंने बताया था कि वह 15 ऑडिशन में फेल हुए थे उसके बाद उन्हें यह फिल्म मिली है। एक्टर ने यह भी कहा है कि वह कभी भी अपने बेटे को लॉन्च नहीं करना चाहते थे वह यही चाहते थे कि वह खुद मेहनत करें क्योंकि यहां पर केवल आर्टिस्ट ही टिक सकता है जिसमें टैलेंट होता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews