अभिषेक बच्चन कर रहे हैं डबल सेलिब्रेशन , जाने क्या है खुशखबरी?

abhishek bachchan

मुंबई , डेस्क रिपोर्ट । आज अभिषेक बच्चन का 46 वां जन्मदिन है और उन्हें इस मौके पर एक खास तोहफा मिला है।  उनका कहना है कि उनके बर्थडे पर मिला यह उपहार सबसे ख़ास है। दरअसल , आज अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लैपबोर्ड की तस्वीर साझा की जिससे यह पता चलता है कि उनके नई फिल्म “घूमर” की शूटिंग आज शुरू हो चुकी है। भगवान गणेश से आशीर्वाद लेते हुए अभिषेक से अपने अगले प्रोजेक्ट की खबर लोगों से साझा की ।

यह भी पढ़े … यामी गौतम जल्द दिखेंगी नई फिल्म में , जाने फिल्म की पूरी जानकारी

जहां उनके दोस्त , परिवार और परिजन उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं , तो दूसरी तरफ अभिषेक ने अपने नए प्रोजेक्ट को सबसे खास उपहार बताया है । उनकी अगली फिल्म घूमर है , जिसकी शूटिंग आज से शुरू हो चुकी है । यह फिल्म आर बाल्की द्वारा निर्देशित है , और अभिषेक बच्चन फिल्म के लीड रोल में नजर आएंगे ।

अभिषेक बच्चन ने अपने कैप्शन में लिखा है , ” इससे बेहतर जन्मदिन का तोहफा नहीं मांग सकता! जन्मदिन सबसे अच्छा बिताया जाता है, काम करना। अब कताई! ” उन्हे चाहने वाले भी इस खबर से काफी खुश हैं । कॉमेंट्स में उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं । walia_bunty नाम के एक यूजर ने कहा , ” @bachchan दिन की ढेर सारी ढेर सारी शुभकामनाएं, आने वाला साल एक शानदार दिन है! हिट दिस वन आउट ऑफ द पार्क ! माई ब्रदर ।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews