ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते पर बात करते नजर आए अभिषेक बच्चन, बोले ‘मैं ऐसी शादी में नहीं रहना चाहता…’

अभिषेक बच्चन को ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए देखा गया। वह यह बताते दिखाई दिए की उन दोनों के बीच रिलेशनशिप किस तरह से मेंटेन किया जा रहा है।
Abhishek Bachchan

ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की गिनती बॉलीवुड के सुर्खियों में बने रहने वाले कपल्स में होती है। इन दोनों के बारे में कई मर्तबा यह जानकारी सामने आ चुकी है कि ये अलग होने वाले हैं या फिर अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। हालांकि, हर बार साथ नजर आकर और एक दूसरे का सपोर्ट कर इन्होंने इन बातों को खारिज किया है।

अब अभिषेक को अपनी पत्नी ऐश्वर्या से इनसिक्योर होने की बात करते हुए देखा गया। दरअसल, जब इन दोनों सितारों की शादी हुई थी उस वक्त एक्ट्रेस ज्यादा बड़ी स्टार नहीं थी। अब उनकी गिनती इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में होती है। जब अभिषेक से पूछा गया कि वह अपनी बीवी के स्टारडम के बारे में कभी इनसिक्योर होते हैं? तो उनका जवाब हैरान करने वाला था जो चर्चा का विषय बन गया है।

ऐश्वर्या पर क्या बोले अभिषेक

अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या के स्टारडम से इनसिक्योर होने की बात पर यह कहते दिखाई दिए कि उनकी परवरिश ऐसी नहीं हुई है। अपने माता-पिता का उदाहरण देते हुए एक्टर ने कहा कि जब मेरे माता-पिता ने शादी की थी तब मेरी मां और मेरे पिता दोनों इंडस्ट्री में थे लेकिन मां पापा से ज्यादा बड़ी स्टार थी। यह कोई अजीब बात नहीं है। मेरी परवरिश इस सोच के साथ नहीं हुई है कि आपको डोमिनेट रहना है। यह पार्टनरशिप है जो साथ मिलकर निभाई जाती है। मैं ऐश्वर्या को करियर के शुरुआती दौर से जानता हूं। मेरी दूसरी फिल्म उनके साथ थी। उस समय हम रिलेशनशिप में नहीं थे केवल अच्छे दोस्त थे।

View this post on Instagram

A post shared by Lilly Singh (@lilly)

इनसिक्योर नहीं है अभिषेक

एक्टर ऐश्वर्या के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा कि जब हम कोर्टशिप, सगाई और फिर शादी के जरिए एक हुए तो यह पार्टनरशिप के बारे में था। कभी भी ऐसी बात नहीं हुई कि मैं कमाऊंगा तुम घर संभालोगी। यह स्वाभाविक रूप से होता है लेकिन मेरे लिए यह बहुत ज्यादा ईगो से आता है। अभिषेक ने कहा कि मेरे लिए यह ईगो इसलिए है क्योंकि मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं जो यह माने कि किसी दौड़ को जीतने के लिए दूसरे व्यक्ति को हार माननी होगी या दौड़ना बंद करना होगा।

अभिषेक यह कहते हुए दिखाई दिए कि मैं किसी ऐसे रिश्ते या शादी में नहीं रहना चाहता हूं, जहां मेरी पत्नी को कोई काम इसलिए छोड़ना पड़े ताकि मैं खुद को मर्दाना महसूस कर सकूं। उन्होंने बताया कि शुक्र है कि मेरी पत्नी भी ऐसी नहीं है जो इस तरह की बातें सोचती हो।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews