नहीं रहे ‘सूरमा भोपाली’, दतिया में जन्मे अभिनेता जगदीप का निधन, CM ने जताया शोक

नहीं रहे ‘सूरमा भोपाली’, दतिया में जन्मे अभिनेता जगदीप का निधन, CM ने जताया शोक

भोपाल| कॉमेडी एक्टर जगदीप (Jagdeep) का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे। जगदीप का जन्म 29 मार्च, 1939 को दतिया, मध्य प्रदेश में हुआ था। उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। बॉलीवुड में इन्हें शोले फ़िल्म में प्रसिद्ध हुए किरदार की वजह से ‘सूरमा भोपाली’ (Soorma Bhopali) भी कहा जाता है।

बांद्रा स्थित घर में करीब 8.30 बजे उनकी मौत हो गई। वह बुढापे के चलते हुई बीमारियों से लंबे समय से परेशान चल रहे थे। गुरुवार की सुबह उन्‍हें सुपुर्दे-ए-खाक किया जाएगा। जगदीप ने करीब 400 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया। उन्‍होंने 1975 में आई ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म ‘शोले’ में सूरमा भोपाल का किरदार निभाया जो क‍ि काफी मशहूर हुआ। जगदीप ने 1951 से अफसाना फिल्म से डेब्यू किया था। इसमें वे चाइल्ड एक्टर थे।जगदीप ने ‘लैला मजनू’, ‘खिलौना’, ‘आइना’, ‘सुरक्षा’, ‘फिर वही रात’, ‘पुराना मंदिर’, ‘शहंशाह’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘चाइना गेट’, ‘कहीं प्‍यार ना हो जाए’, ‘बॉम्‍बे टू गोवा’ जैसी फिल्‍मों में काम किया।

मुख्यमंत्री शिवराज ने किया ट्वीट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जगदीप के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है| उन्होंने लिखा ‘फिल्म ‘अफ़साना’ में बाल कलाकार के रूप में अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत कर ‘शोले’, ‘अन्दाज अपना अपना’ समेत 400 से अधिक फ़िल्मों में हमारा दिल जीतने वाले सय्यद इश्तियाक अहमद जाफरी उर्फ जगदीप जी आज हमारे बीच नहीं रहे। बस एक बात कहना चाहूँगा ‘आपका नाम सूरमा भोपाली एसे ही नहीं था’।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews