इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को मिली शानदार IMDb रेटिंग, जबरदस्त एक्शन के साथ कहानी कर देगी आपको भी घायल, जानिए नाम

अगर आप एक्शन थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं और ऐसी फिल्में ओटीटी या अन्य प्लेटफॉर्म पर देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप अब तक देखी हुई सभी फिल्मों को भूल जाएंगे।
इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को मिली शानदार IMDb रेटिंग, जबरदस्त एक्शन के साथ कहानी कर देगी आपको भी घायल, जानिए नाम

फिल्मों के अलग-अलग जोनर अलग-अलग रोमांच देते हैं।किसी को हॉरर फिल्में पसंद होती हैं, किसी को रोमांटिक, तो किसी को एक्शन थ्रिलर। लेकिन अक्सर सबसे ज्यादा चर्चाएं एक्शन थ्रिलर फिल्में बटोरती हैं। इन फिल्मों में न सिर्फ जबरदस्त एक्शन होता है बल्कि उनकी कहानी अन्य फिल्मों से अलग होती है। अगर आप भी ऐसी ही एक्शन थ्रिलर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको एक सुपरहिट एक्शन थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं। इस फिल्म में ऐसे सीन दिखाए गए हैं जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म की कहानी भी बेहद जबरदस्त है। इस फिल्म ने लोगों को इतना ज्यादा प्रभावित किया कि इसे IMDb पर ताबड़तोड़ रेटिंग मिली।

दरअसल, फिल्म में एक्शन सीन इतने ज्यादा क्रिएटिव हैं कि आप भी सच में चौंक जाएंगे। कहानी इतनी ज्यादा पक्की है कि आप दो मिनट के लिए अपनी नजरें स्क्रीन से नहीं हटा सकेंगे और फिल्म की स्टार कास्ट भी इतनी प्यारी है कि आप एक्टिंग में पूरी तरह डूब जाएंगे।

जानिए क्या है फिल्म का नाम?

दरअसल, जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘किल’ है। इस फिल्म में लक्ष्य और राघव जुयाल ने शानदार काम किया है। उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि आप बड़े-बड़े स्टार्स को भूल जाएंगे। यह फिल्म निखिल नागेश भट्ट द्वारा डायरेक्ट की गई है, जिसे आप अमेज़न प्राइम और जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। फिल्म की कहानी इतनी जबरदस्त है कि दो मिनट भी आप अपनी नजरें स्क्रीन से नहीं हटा सकेंगे। फिल्म में एक भी सीन आपको बोरिंग नहीं लगेगा। इस फिल्म का एक्शन इतना जबरदस्त है कि इसे ‘जॉन विक’ जैसी फिल्मों से कंपेयर किया जाता है। अब यह फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है, जिसे आप वीकेंड पर ज़रूर देखें। फिल्म में अमृत का किरदार लक्ष्य ने निभाया है, जो कि एक फौजी है। यह पूरी कहानी लूटपाट के एक मामले से जुड़ी हुई है।

क्या है फिल्म की कहानी? जानिए

दरअसल, फिल्म की कहानी पर नजर डाली जाए तो कहानी एक सेना के जवान से शुरू होती है, जो अपने दोस्त के साथ पटना से दिल्ली ट्रेन के सफर में होता है। लेकिन इसी ट्रेन में उस सेना के जवान अमृत की प्रेमिका भी होती है। इसी बीच ट्रेन में लुटेरों का एक गिरोह घुस आता है। यह गिरोह बड़ी प्लानिंग के साथ सभी लोगों को मारना शुरू कर देता है और लूटपाट शुरू कर देता है। लेकिन जब यह गिरोह सेना के जवान के पास पहुंचता है, तो दोनों में जमकर एक्शन सीन होते हैं। इस फिल्म में जमकर खून-खराबा और हिंसा भरी हुई है। जब यह लुटेरों का गिरोह सेना के जवान की प्रेमिका को मार देता है, तो वह गुस्से में इन सभी को मारना शुरू कर देता है। इसी तरह कहानी आगे बढ़ती है। इस फिल्म को IMDb पर 7.5 की जबरदस्त रेटिंग दी गई है। फिल्म 1 घंटे 45 मिनट की है, जो बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त हिट हुई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews