पाकिस्तान जाने की बात पर Sunny Deol ने दिया था ऐसा रिएक्शन, यहां देखें Viral Video

Sunny Deol upcoming movie

Sunny Deol Viral Video: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गदर 2 के चलते लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 22 साल पहले अनिल शर्मा के निर्देशन में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। सालों बाद अब तारा सिंह और सकीना को देखने के लिए फैंस बेताब नजर आ रहे हैं।

गदर में एक प्रेम कहानी दिखाई गई थी जिसका कनेक्शन पाकिस्तान से था। फिल्म में पाकिस्तान के बाते में जो बातें दिखाई गई थी वो नेगेटिव शेड्स की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी देओल ने एक बार पाकिस्तान के बारे में क्या कहा था। ये बात निश्चित ही किसी को भी हैरान कर देगी।

यहां देखें Sunny Deol Viral Video

सनी देओल ने अपने एक बहुत पुराने इंटरव्यू में पाकिस्तान के बारे में बात की थी। एक्टर ने बताया था कि पाकिस्तान के लोग उन्हें बहुत प्यार करते हैं। इस पर जब उनसे यह पूछा गया कि क्या आप कभी पाकिस्तान जाएंगे इसके जवाब में उन्होंने हैरान कर देने वाली बात कही थी।

आप की अदालत के दौरान सनी देओल से जब यह सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि अगर मौका मिला तो मैं पाकिस्तान जरूर जाऊंगा। वहां के लोग बहुत प्यार करते हैं, अक्सर मुझे एयरपोर्ट पर मिलते हैं और मेल भी आते रहते हैं। जहां भी मिलते हैं बहुत प्यार से मिलते हैं क्योंकि किसी के भी बीच में गलतफहमी नहीं है। चंद लोग होते हैं जो इस तरह की गलतफहमी बना लेते हैं।

पाकिस्तान जा चुके हैं Sunny Deol

सनी देओल पाकिस्तान जा चुके हैं, उन्होंने यहां पर करतारपुर कॉरिडोर में गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती के मौके पर रखे गए कार्यक्रम में भाग लिया था।

कब रिलीज होगी Gadar 2

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाने वाली है। इसके पहले सीक्वल में अमरीश पुरी विलेन की भूमिका में नजर आए थे और उस समय यह बॉलीवुड के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। सालों बाद इस फिल्म का सीक्वल क्या कमाल दिखाता है यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews