Dada Saheb Phalke Award से सम्मानित होंगे रजनीकांत, पीएम मोदी और प्रकाश जावड़ेकर ने दी बधाई

Rajinikanth Birthday

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। इस वर्ष सिनेमा जगत (cinema world) के उच्च्तम सम्मान (highest honor) यानी कि दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड (dadasaheb phalke award) का 51वां संस्करण (51st edition) मनाया जाएगा। वहीं इस संस्करण में सम्मानित किए जाने वाले फ़िल्म जगत से जुड़े कलाकारों का चयन किया जा चुका है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (minister of information and broadcasting) ने जानकारी दी कि इस साल सुपरस्टार रजनीकांत (superstar rajnikant) को 51वें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

प्रकाश जावड़ेकर ने अवॉर्ड अनाउंस करते वक्त खुशी व्यक्त की और कहा, ‘ ये बताते हुए मुझे अत्यंत खुशी का अनुभव हो रहा है कि इस बार दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे जबरदस्त अभिनेता रजनीकांत को दिया जाना तय किया गया है। अभिनेता के तौर पर, निर्माता के तौर पर साथ ही स्क्रीनराइटर के तौर पर सिनेमा में उनका योगदान आइकॉनिक है।’ ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि रजनीकांत को पुरस्कृत करने को लेकर पांचों ज्यूरी मेंबर्स की राय एकमत थी। ज्यूरी बेंच में शामिल थे सुभाष घई, आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी और शंकर महादेवन।

यह भी पढ़ें… Betul: कोरोना से स्थिति गंभीर, 72 घंटे का LOCKDOWN, धार्मिक स्थलों पर प्रवेश प्रतिबंधित

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई: साउथ फिल्मों के थलाइवा यानी कि भगवान माने जाने वाले रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के से सम्मनित होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर उन्हें इस सम्मान के लिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, ” पीढी दर पीढी लोकप्रिय रहने वाले, ऐसे शख्स जो विभिन्न भूमिकाएं निभाने में सक्षम है और अत्यंत लोकप्रिय हैं , हम सबके लिए वो रजनीकांत हैं।
बेहद खुशी की बात है कि थलाइवा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया है। उन्हें बधाइयां।”

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews