Rishabh Pant: उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर ऋषभ पंत के लिए की प्रार्थना, लोगों ने किया ट्रोल

Rishabh Pant: उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर ऋषभ पंत के लिए की प्रार्थना, लोगों ने किया ट्रोल

Rishabh Pant Car Accident : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार दिल्ली से उत्तराखंड लौटते हुए बड़े हादसे का शिकार हुई है। इस हादसे में ऋषभ पंत को काफी चोटें आई हैं। रुड़की के नारसन बॉर्डर के हम्मादपुर झाड़ के समीप उनके कार का एक्सीडेंट हुआ है। हादसे का कारण नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। कार में ऋषभ अकेले थे और खुद ही गाड़ी चला रहे थे। हादसे के बाद वो बुरी तरह से घायल हो गए हैं। वहीं, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का एक इंस्टाग्राम पोस्ट कई लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।

मीडिया की सुर्खियों में छाई उर्वशी

दरअसल, हादसे के बाद उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद से ही अभिनेत्री सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाईं हुई है। उर्वशी ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘प्रेयिंग’। सबसे पहले हम आपको बता दें कि  इस फोटो में भले ही एक्ट्रेस काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं लेकिन ऋषभ पंत को अक्सर ट्रोल करने की वजह से लोगों ने एक्ट्रेस पर तानों की बौछार शुरू कर दी। हालांकि, कुछ लोगों ने ऋषभ के लिए प्रार्थना करने के लिए एक्ट्रेस की तारीफ भी की है।

उर्वशी रौतेला ने की प्रार्थना

उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर किया है उसपर उन्होंने लिखा कि, अरे क्या फोटो पोस्ट कर रही हो, ऋषभ भाई का एक्सीडेंट हो गया है, गेट वेल सून ऋषभ पंत। तो दूसरे ने लिखा कि तभी तो इन्होंने कैप्शन में लिखा है “प्रेयिंग’। एक यूजर तो इतने गुस्से में था कि उसने सीधे लिखा- पड़ गई कलेजे को ठंडक?

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews