Adipurush New Song: बेहतरीन लिरिक्स और म्यूजिक के साथ रिलीज हुआ सॉन्ग “जय श्री राम”, बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

Adipurush Recovered Budget

Adipurush New Song Release: प्रभास और कृति सेनन स्टारर और ओम राउत के निर्देशन में बनाई गई फिल्म आदिपुरुष लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का नया गाना रिलीज किया गया है जिसका नाम “जय श्री राम” रखा गया है। शानदार म्यूजिक और लिरिक्स से तैयार किया गया यह गाना बहुत ही दमदार है और लोगों के रोंगटे खड़ा करता नजर आ रहा है। बेहतरीन गाने को सुनने के बाद लोगों ने रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है।

यह गाना अभी पूरी तरह से रिलीज नहीं किया गया है, सिर्फ 1 मिनट 4 सेकंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें बेहतरीन साउंड और लिरिक्स ने यूजर्स को इंप्रेस कर दिया है। राम नाम की गूंज के साथ भक्त भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इसमें पूरी तरह से श्री राम का गुणगान किया गया है और जय श्री राम राजाराम की गूंज सुनने वाले में एक्साइटमेंट को बढ़ाती नजर आ रही है।

लोगों ने दिया रिएक्शन

सॉन्ग दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आया है और हर कोई इसकी तारीफ करते हुए दिखाई दे रहा है। वहीं लोगों ने यह कहना भी शुरू कर दिया गया है कि इतना छोटा गाना क्यों रिलीज किया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि गाने की लेंथ 3 से 4 मिनट की होती है लेकिन सिर्फ 1 मिनट कुछ सेकंड का गाना सुनाया गया है। वहीं फिलहाल इसका वीडियो वर्जन रिलीज नहीं किया गया है और फैंस रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि जल्दी इसका वीडियो भी जारी कर दिया जाए, ताकि वह इसे और अच्छे से महसूस कर सकें।

मनोज मुंतशिर ने लिखा Adipurush New Song

इस गाने में जो शानदार लिरिक्स सुनाई दे रहे हैं उन्हें मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखा है। वहीं अजय-अतुल की धमाकेदार निर्देशन जोड़ी ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म के जितने भी गाने अब तक रिलीज किए गए हैं, वह फैंस के बीच काफी पॉपुलैरिटी बटोर रहे हैं। जब फिल्म का टीजर सामने आया था तो काफी बवाल मचा था। उसी को देखते हुए ट्रेलर हल्के अंदाज में रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने पसंद किया और अब गाने धमाल मचाते नजर आ रहे हैं।

फिल्म में प्रभास और कृति सेनन राम-सीता के अवतार में नजर आने वाले हैं। सनी सिंह लक्ष्मण के अवतार में दिखाई देंगे और सैफ अली खान रावण का किरदार निभाएंगे। दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी यह फिल्म 16 जून 2023 को थियेटर में रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews