Adipurush Trailer: हर तरफ बस एक ही नाम “जय श्री राम”, फिल्म आदिपुरुष के ट्रेलर ने पूरी दुनिया में मचाया धमाल, पूरे किए 50 मिलियन व्यूज

Adipurush Release

Adipurush Trailer Rocks: प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदि पुरुष का धमाकेदार ट्रेलर बीते दिन रिलीज किया गया है। वीडियो में दिखाई गई फिल्म की हल्की सी झलक ने ही दर्शकों को बेताब कर दिया है और अब हर कोई 16 जून के इंतजार में दिखाई दे रहा है। शानदार बैकग्राउंड म्यूजिक और ग्राफिक्स के साथ तैयार किया गया ट्रेलर दर्शकों को रिझाने में कामयाब रहा और इसका सबूत तो सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड को देखकर लगाया जा सकता है।

हर कोई ट्विटर पर आदिपुरुष के ट्रेलर के बारे में ट्वीट करता दिखाई दे रहा है। किसी को राम का अवतार पसंद आया है, तो कोई डबिंग की तारीफ कर रहा है। किसी को बैकग्राउंड म्यूजिक शानदार लगा है, तो कोई कह रहा है कि ग्राफिक्स बहुत ही धांसू दिए गए हैं।

वहीं रिलीज के बाद ट्रेलर को अब तक 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह अब तक के रिलीज हुए किसी भी ट्रेलर का सबसे शानदार परफॉर्मेंस माना जा रहा है। साथ ही 24 घंटे में यह सबसे ज्यादा देखा गया ट्रेलर बन चुका है। हर तरफ #Prabhas #Adipurush छाया हुआ है।

Adipurush Trailer के 50 मिलियन व्यूज

बता दें कि फिल्म आदिपुरुष को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जा रहा है और इसके ट्रेलर भी अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किए गए हैं। सभी लैंग्वेज में इसे जबरदस्त रिस्पांस मिलता हुआ दिखाई दे रहा है और हिंदी ट्रेलर 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है, जो अपने आप में एक इतिहास है।

सोशल मीडिया पर आदिपुरूष का खुमार

KGF जैसी ब्लॉकब्लस्टर फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी Hombale Films ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इसे धमाकेदार और ब्लॉकबस्टर बताया है।

इसके अलावा कई तरह के मीम भी आदिपुरुष की तारीफ में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक पोस्ट मे प्रभास को कटप्पा के सिर पर अपना पैर रखकर खड़ा हुआ देखा जा रहा है और कटप्पा को बॉक्स ऑफिस नाम दिया गया है। लोग जमकर ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं।

KGF डायरेक्टर की पत्नी ने की तारीफ

आदिपुरुष के धमाकेदार ट्रेलर की तारीफ करने वालों में ना सिर्फ फैंस बल्कि सितारे भी शामिल हैं।ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील की पत्नी ने भी अपने बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। जिसमें वह प्रभास के धनुष वाले पोज की नकल करता दिखाई दे रहा है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा घर में चढ़ा आदिपुरुष का बुखार।

विवादों से घिरी रही फिल्म

इस फिल्म की बात करें तो यह अपनी घोषणा के बाद से ही विवादों से घिरी हुई रही है। सबसे पहले जब मेकर्स ने किरदारों के लुक रिलीज किए थे, तो लोगों ने इस पर कई तरह के सवाल उठाए थे। सैफ अली खान को लंकेश के रूप में देखकर जनता बुरी तरह भड़क गई थी।

ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि कुछ लोग तो इस बात को लेकर कोर्ट तक पहुंच गए थे और मेकर्स को कैरेक्टर के लुक में बदलाव करने के निर्देश दिए गए थे। लोगों द्वारा किए जा रहे हैं विरोध को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म में कुछ जरूरी बदलाव किए और उसके बाद जब एक-एक कर लुक और फिर ट्रेलर रिलीज किया गया तो लोगों ने इसे पसंद किया। हालांकि, विरोध के स्वर अभी भी जारी है लेकिन जय श्री राम के नाम की आंधी ने इन्हें कहीं दूर उड़ा दिया है और अब फैंस फिल्म और सितारों का सपोर्ट कर रहे हैं, इसमें आम आदमी से लेकर बड़े नाम भी शामिल हैं।

16 जून को आएगी फिल्म

फिल्म की बात की जाए तो ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसे रामायण पर बनाया जा रहा है। ओम राउत ने इसे लिखा और डायरेक्ट किया है और टी सीरीज और रेट्रो फाइल्स इसके प्रोड्यूसर हैं।

600 करोड़ के बजट में तैयार की गई इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन, सनी सिंह और सैफ अली खान जैसे सितारे राम, सीता, लक्ष्मण और रावण के अवतार में दिखाई देने वाले हैं। ये फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews