Aditya Ananya Dating: एक दूजे के इश्क में डूबे हैं आदित्य और अनन्या, पैपराजी को देख बदले रास्ते

Aditya Ananya Dating

Aditya Ananya Dating Rumors: बॉलीवुड के गलियारे में आए दिन किसी ना किसी सितारे की डेटिंग की खबरें सामने आती रहती है। कभी कोई इंडस्ट्री के ही किसी दूसरे व्यक्ति के साथ नैन मटक्का करता नजर आता है तो कभी कभी इन्हें बाहर के लोगों के साथ देखा जाता है। इस समय आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं, क्योंकि पिछले कई दिनों से इनकी डेटिंग की खबरें सामने आ रही है। हालांकि इन दोनों ने अब तक इसे स्वीकार नहीं किया है लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी इनका प्यार छुपाए नहीं छुप रहा है।

बॉलीवुड पार्टियों में एक साथ नजर आने के बाद इन दोनों को एक बार फिर डिनर डेट पर साथ में देखा गया। इनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद फैंस टकटकी लगाए इन्हें देख रहे हैं। इस दौरान भी इन्होंने यह कोशिश करी कि इनके बारे में किसी को जानकारी नहीं लग पाए।

पैप्स को देख अलग हुए

सोशल मीडिया पर अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही है, इसमें यह दोनों देखे तो एक ही जगह पर गए लेकिन दोनों ने पैपराजी को साथ में पोज नहीं दिए। जैसे ही इन्हें फोटोग्राफर्स के मौके पर होने का पता चला उन्होंने अपनी राह अलग कर ली। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद अब फैंस ने एक बार फिर इन दोनों के रिश्ते को लेकर बातचीत शुरू कर दी है और सभी को उस समय का बेसब्री से इंतजार है जब कपल अपने रिश्ते का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगा।

फिर उड़े Aditya Ananya Dating Rumors

आदित्य रॉय कपूर और रणबीर कपूर को यह जवानी है दीवानी में एक-दूसरे के साथ काम करते हुए देखा जा चुका है। हाल ही में एक्टर ने इशारों इशारों में इस बात पर मुहर लगा दी थी कि आदित्य एक लड़की को पसंद करते हैं, जिसका नाम ए से शुरू होता है। इसके बाद फैंस ने यह कयास लगाना शुरू कर दिए थे कि यह कोई और नहीं बल्कि अनन्या पांडे ही है।

करण जौहर ने किया खुलासा

आदित्य और अनन्या की डेटिंग की चर्चा सबसे पहले करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में की थी और बताया था कि यह दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। तब से ही ये अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालांकि, करण के शो में हुई चर्चा के बाद इन्हें कृति सेनन की दिवाली पार्टी में भी एक दूसरे के करीब देखा गया था और अक्सर बॉलीवुड पार्टियों में इन्हें साथ में देखा जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews