बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ के बाद अब ‘सैम बहादुर’ ने की मजबूत पकड़, संडे के दिन कमा लिए इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ के बाद अब ‘सैम बहादुर’ ने की मजबूत पकड़, संडे के दिन कमा लिए इतने करोड़

Sam Bahadur Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल तहलका मचा रही है। वहीं, इस बीच विकी कौशल की सैम बहादुर भी अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश में लगी हुई है। हालांकि सैम बहादुर की शुरुआत थोड़ी धीमी हुई थी। लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने काफी अच्छी बढ़त कर ली है। अगर बात करें फिल्म ‘एनिमल’ की तो इसे रिलीज हुए 3 ही दिन हुए हैं, और यह फिल्म छप्पर फाड़ कमाई कर रही है।

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल और विकी कौशल की फिल्म सैम बहादुर एक साथ एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्मों का जोनर काफी अलग है। लेकिन फिर भी इनके बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है।सैम बहादुर में विकी कौशल ने अहम भूमिका निभाई है। अपनी पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी उन्होंने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत लिया है।

सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सैम बहादुर के बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की थी। इस फिल्म ने अपने पहले दिन देशभर के सिनेमाघर में 6.25 करोड़ का नेट बिजनेस किया। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन थोड़ी ऊंची छलांग लगाई और 9 करोड़ का आंकड़ा पार किया। फिल्म के तीसरे दिन यानी संडे के कलेक्शन की बात करें तो ओपनिंग कलेक्शन के अनुसार फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैम बहादुर ने रविवार को 10.30 करोड़ कमाए। इस तरह फिल्म ने अब तक टोटल 25.55 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

यह विकी कौशल की दूसरी बायोपिक फिल्म है। सैम बहादुर फिल्म में विकी मानेकोशॉ की कहानी दिखाते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें, इससे पहले विकी कौशल ने फिल्म सरदार उधम सिंह के लिए खूब तारीफें बटोरी थी। सैम बहादुर में मानेकोशॉ की पत्नी सिल्लू की भूमिका में सानिया मल्होत्रा और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews