नताशा से अलग होने के बाद ब्रिटिश सिंगर को डेट कर रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल तस्वीरों पर फैंस ने जमकर दिया रिएक्शन

हार्दिक पांड्या पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले वह अपनी पत्नी नताशा के साथ अलग होने की बात को लेकर सुर्खियों में थे। वहीं अब ब्रिटिश सिंगर के साथ उनकी डेटिंग की खबरें सामने आ रही है।
Hardik Pandya

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या एक चर्चित भारतीय क्रिकेटर है। मैदान पर अपनी स्किल दिखाने को लेकर वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा चर्चा में रहती है। पिछले कुछ समय से वह अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से अलग होने की बात को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पहले इन दोनों के अलग होने की सुर्खियां आ रही थी लेकिन फिर यह एक साथ दिखाई दिए लेकिन आखिरकार इन्होंने अलग होने का फैसला ले लिया।

हार्दिक को नताशा ने एक दूसरे से दो बार शादी की थी और इनका एक प्यारा सा बेटा भी है। इनकी परफेक्ट लाइफ को देखकर यह कह पाना मुश्किल था कि यह कपल कभी अलग होगा लेकिन आखिरकार इन दोनों की राहें अलग हो गई। अब नताशा से अलग होने के बाद क्रिकेटर का नाम एक ब्रिटिश सिंगर के साथ जोड़ा जा रहा है। जैस्मिन वालिया नाम की यह सिंगर काफी चर्चा में है क्योंकि बताया जा रहा है कि हार्दिक इन्हें डेट कर रहे हैं।

सामने आई तस्वीर

दरअसल, इन दिनों हार्दिक क्रिकेट से ब्रेक लेकर ग्रीस में है और छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। यहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें वह स्विमिंग पूल के आगे खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। क्रिकेटर का ही वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर हर जगह उनकी डेटिंग की चर्चा होने लगी है।

दरअसल जैस्मिन और हार्दिक की डेटिंग की खबरें इसलिए सामने आ रही है क्योंकि जिस जगह पर हार्दिक अपनी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। जैस्मिन भी ठीक उसी तरह के पूल के सामने खड़ी हुई नजर आ रही हैं। दोनों की एक ही जगह की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद ऐसे कयास लगाया जा रहे हैं कि इन दोनों के बीच कुछ चल रहा है।

लाइक की एक दूसरे की पोस्ट

दोनों के बीच अफेयर होने की खबर इसलिए भी जोर पकड़ रही है क्योंकि जैस्मिन ने हार्दिक के वीडियो को लाइक किया है। वहीं जैस्मिन की कई सारी पोस्ट पर हार्दिक ने पहले लाइक किया हुआ है।

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

दोनों की एक ही जगह की तस्वीर और इंस्टाग्राम पर किए गए लाइक कमेंट को देखकर यूजर्स ने रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। एक यूजर नेम कमेंट करते हुए लिखा “क्या आप हार्दिक पांड्या को डेट कर रही हैं।” दूसरे यूज़र ने कहा “नए कपल ग्रीस में आनंद ले रहे हैं।” एक यूजर ने पूछा कि “हार्दिक पांड्या कहां है।”

कौन है जैस्मिन वालिया

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या के साथ सुर्खियों में बनी जैस्मिन एक ब्रिटिश सिंगर और सोशल मीडिया स्टार हैं। जैस्मिन का जन्म इंग्लैंड में हुआ है और उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं। उन्हें ब्रिटिश रियलिटी टीवी सीरीज “द ओनली वे इस एक्सेस” से काफी सुर्खियां मिली। एक्टिंग के बाद उन्होंने गानों की दुनिया में कदम रखा और अपनी आवाज से जादू कर दिया। 2014 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। जहां उनके कई गाने सुने जा सकते हैं। उन्होंने कई दिग्गज सिंगरों के साथ गाने गाए हैं। बॉलीवुड सॉन्ग बॉम डिगी में भी उन्होंने अपनी आवाज दी है। आसिम रियाज और जैस्मिन ने 2022 में एक म्यूजिक वीडियो किया था, जिसे इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews