तनिष्क के बाद अब लक्ष्मी-बम के बायकॉट की मांग, फिल्म पर संकट

laxmmi bomb

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अभी तनिष्क (tanishq) के विज्ञापन का विवाद ठंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और फिल्म पर बहस छिड़ गई है। ये है अक्षय कुमार (akshay kumar) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ (film laxmmi bomb), जिसके रिलीज़ से पहले ही इसके बायकॉट की मांग उठने लगी है।

दरअसल इस फिल्म में अक्षय कुमार आसिफ नाम का किरदार निभा रहे हैं। वहीं कियारा आडवाणी प्रिया की भूमिका में है। दीवाली पर रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को ही रिलीज हुआ है, जिसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है। इसमें सिर्फ किरदारों के नाम को लेकर ही ट्विटर पर इसे लव जेहाद से जोड़कर इसके बायकॉट की मांग की जाने लगी है। हाल ही में तनिष्क ने भी इसी मुद्दे के छिड़ने के बाद अपना विज्ञापन वापिस ले लिया था। और अब लक्ष्मी-बम पर भी लव जिहाद को लेकर आक्रोश का बम फूटने के आसार दिख रहे हैं। हालांकि फिल्म के फर्स्ट लुक में अक्षय कुमार काफी अलग नजर आ रहे हैं। वो साड़ी पहनते हुए दिखे हैं, साथ ही चूड़ियां पहनते और साज-श्रृंगार करते भी दिखे हैं। इस तरह उनके लुक से फिल्म के रोमांचक होने की उम्मीद जाग रही है। लेकिन फिलहाल तो मामला विरोध को लेकर गर्माया हुआ है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews