उर्वशी रौतेला का खोया इंडिया पाकिस्तान मैच के दौरान 24 कैरेट रियल गोल्ड आईफोन, अहमदाबाद पुलिस ने जारी की जानकारी

@URVASHI RAUTELA

Urvashi Rautela Phone : बॉलीवुड की एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका गोल्ड वाला आईफोन स्टेडियम में कहीं गुम हो गया है। बता दें कि यह आईफोन कहीं और नहीं बल्कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खोया है जहाँ भारत और पाकिस्तान का मैच खेला जा रहा था। जिसको देखने के लिए दूर-दूर से लाखों दर्शक और कई सितारों के साथ यह भी पहुंची थी। इस पोस्ट के साथ उर्वशी ने लोगों से उनकी मदद करने की अपील भी की। उर्वशी का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लागातार लोग इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।

स्टेडियम में खोया उर्वशी रौतेला का आईफोन

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफिसियल अकाउंट से ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। जिसमें उर्वशी ने पोस्ट में लिखा- ‘मेरा 24 कैरेट सोने का आईफोन नरेंद्र मोदी स्टेडियम जो कि अहमदाबाद में है उसमें खो गया है। अगर किसी को मिला तो प्लीज मेरी मदद करें और जल्दी से जल्दी कॉन्टेक्ट करें।’ एक्ट्रेस ने कई सारे टैग का इस्तेमाल किया इसके साथ ही आखिर में लिखा- ‘जो मदद कर सकते हों उन्हें प्लीज टैग भी करें।’

वायरल हो रहा पोस्ट

गौरतलब है कि इससे पहले उर्वशी रौतेला ने अपना स्टेडियम से एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो भारत को जीत की तरफ बढ़ता हुआ देखकर काफी खुश नजर आ रही हैं। टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए एक्ट्रेस ब्लू ड्रेस पहनकर स्टेडियम पहुंची थी। एक्ट्रेस का ये लुक उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं इससे पहले भी उर्वशी कई बार मैच देखते हुए स्पॉट की गई है।

पुलिस ने दिया रिस्पांस

बता दें कि उर्वशी के इस पोस्ट पर अहमदाबाद पुलिस ने रिस्पांस दिया है। अहमदाबाद पुलिस ने एक्ट्रेस की इस शिकायत पर मामला दर्ज कर फोन की खोजबीन शुरू कर दी है। हालांकि इससे पहले कई सितारे के मैच के दौरान फोन खो चुके हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews