बेटी आराध्या संग क्रिसमस वेकेशन पर निकले ऐश्वर्या-अभिषेक, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर दिए रिएक्शन

बॉलीवुड की चर्चित कपल ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ क्रिसमस वेकेशन पर निकल चुके हैं। इन्हें साथ देखने के बाद फैंस अलग अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
Aishwarya rai bachchan

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के साथ क्रिसमिस वेकेशन पर निकल चुके हैं। क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक वैसे भी बॉलीवुड के सितारे चर्चा में रहते हैं। फैंस को उनकी वेकेशन फोटो और वीडियो का इंतजार रहता है। अब जब बी टाउन का यह कपल अपनी बेटी के साथ वेकेशन पर रवाना हुआ तब उनकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हुई।

कुछ समय पहले ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अनबन होने की खबरें सामने आई थी। खबरों पर रिएक्शन ना देते हुए साथ नजर आकर इस कपल ने सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया था। अब इंटरनेट पर उनकी तस्वीर सामने आने के बाद कुछ लोग खुश दिखाई दिए तो कुछ उनके आउटफिट के रंग पर कमेंट करते नजर आए। यहां कुछ लोग ऐसे भी थे जो जया बच्चन के बारे में पूछ रहे थे।

साथ नजर आए ऐश्वर्या-अभिषेक

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। इनका साथ दिखना उन लोगों के लिए करारा जवाब है जो यह दावा कर रहे थे कि कपल के बीच गड़बड़ चल रही है। एयरपोर्ट पर इस फैमिली की बॉन्डिंग और मुस्कुराहट कमाल की थी। कभी ऐश्वर्या का किसी शादी में अकेले नजर आना या फिर अभिषेक के हाथ में वेडिंग रिंग ना होना ऐसे कई कारण थे जिससे बात चल रही थी कि उनके बीच कुछ ठीक नहीं है। छोटी-छोटी बातों को काफी तूल दिया गया था और कुछ रिपोर्ट में तो यह तक कह दिया गया था कि एक्ट्रेस ने जलसा छोड़ दिया है। अब इनका यह क्रिसमिस वेकेशन सारे दावों को खारिज करता दिखाई दे रहा है।

Aishwarya  abhishek

प्रोटेक्टिव नजर आए अभिषेक

एयरपोर्ट पर यह तीनों ब्लैक रंग के आउटफिट में नजर आए। इस दौरान एक्ट्रेस ने पैप्स को मैरी क्रिसमस विश किया और अंदर चली गई। इस दौरान अभिषेक को अपनी पत्नी और बेटी के लिए प्रोटेक्टिव देखा गया। इसके पहले यह आराध्या के स्कूल फंक्शन और अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ चुके हैं।

लोगों ने दिया रिएक्शन

तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स पर रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इनके पास काले रंग के कपड़ों के सिवा दूसरा कलर नहीं है? देखने का यह हर बार काले कपड़े क्यों पहनते हैं? इसका कहना था जो आंटी नहीं है। एक में आराध्या के बारे में कहां कभी स्कूल भी चले जाया करो। एक यूजर ने सवाल करते हुए कहा क्या यह लोग अच्छे रिश्ते में हैं? इस तरह से कई सारे कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews