ऐश्वर्या राय बच्चन ने माता-पिता को दी एनिवर्सरी की बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

ऐश्वर्या राय बच्चन ने माता-पिता को दी एनिवर्सरी की बधाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

Aishwarya Rai Bachchan : ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सक्सेसफुल अभिनेत्री की लिस्ट में शामिल है। जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर करोड़ों युवा दिलों मैं जगह बनाई। बता दें कि साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऐश्वर्या ने अपने करियर की शुरुआत मणिरत्नम की फिल्म “इरुवर” से की थी जो कि एक तेलुगु भाषी फिल्म थी। हालांकि, इस फिल्म से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने बॉलीवुड में अपने पैर जमा लिए। इसके बाद उन्होंने “और प्यार हो गया”, “हम दिल दे चुके सनम”, “देवदास”, “जोधा अकबर”, “गुजारिश”, “ए दिल है मुश्किल” जैसी फिल्मों में काम किया।

माता-पिता को किया याद

वहीं, फिल्मी करियर के दौरान वो सलमान खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी एक समय चर्चा में छाई रहती थी लेकिन ब्रेकअपन होने के बाद वो अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए साल 2007 में बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन से शादी रचाई और आज वह एक खुशहाल पारिवारिक जीवन बिता रहे हैं, लेकिन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐश्वर्या राय मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता को याद किया है।

कैप्शन में लिखी ये बातें

दरअसल, अभिनेत्री ने अपनी मां और दिगवंत पिता की मैरिज एनिवर्सरी के इस खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं। मेरे डियर मां-पापा और डैडी-अज्जा। आपकी एनिवर्सरी पर दुआ कर रही हूं कि आपको ढेर सारा प्यार मिले। गॉड ब्लेस।

आराध्या के स्कूल फंक्शन में साथ नजर आया कपल

बता दें कि कुछ समय से ऐसी खबरें चल रही है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में कुछ भी ठीक नहीं है। जिसके कारण दोनों की तलाक की खबरें भी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या ने बच्चन परिवार का घर भी छोड़ दिया, लेकिन कुछ समय पहले आराध्या बच्चन के स्कूल फंक्शन में दोनों कपल एक साथ नजर आए थे। फिलहाल, इस बात की कोई ऑफिशल जानकारी सामने नहीं आई है। दोनों की ओर से कोई स्टेटमेंट नहीं जारी किया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews