Video : Aishwarya Rai की लाड़ली आराध्या ने गाया सिया राम का भजन…

Video : Aishwarya Rai की लाड़ली आराध्या ने गाया सिया राम का भजन…

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। विश्वसुंदरी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की बेटी आराध्या बच्चन (Aaradhya Bachchan) अब 9 साल की हो चुकी हैं और जैसे जैसे वो बड़ी हो रही है उनमें ऐश्वर्या की और ज्यादा झलक दिखाई देने लगी है। आराध्या बचपन से ही लाइमलाइट की आदी रही है और अब वो कैमरे के सामने काफी सहज रहती हैं। इसी के साथ बीच बीच में उनके क्यूट वीडियो भी सामने आते रहते हैं, और उन्हें भी अपनी मॉम की तरह बड़ी तादाद में फैन्स फॉलो करते हैं।

एक बार फिर अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी साथ-साथ, बस थोड़ा सा इंतजार

नवरात्रि के शुभ अवसर पर आराध्या बच्चन का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है जिसमें वो राम भजन गाती नजर आ रही हैं। देवी पूजन के दिनों में एक बार फिर ये वीडियो ट्रेंड कर रहा है जिसमें वो बड़े ही प्यारे अंदाज में सिया राम का भजन गाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को आराध्या बच्चन के फैन क्लब ने शेयर किया है। इसमें वो बेहद क्यूट नजर आ रही हैं और उनके लुक्स में काफी कुछ ऐश्वर्या की झलक दिख रही है। आराध्या पूरे आत्मविश्वास के साथ भजन गा रही हैं और कैमरे को भी बहुत सहजता से फेस कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews