
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | दक्षिण भारत के मशहूर निर्देशक S.S.Rajamouli आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। दक्षिण भारतीय स्क्रिप्ट राइटर के.वी विजेंद्र प्रसाद और राजा नंदिनी के घर जन्मे एसएस राजामौली साउथ के बड़े-बड़े फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। बता दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी जो कि आज तेलुगु जगत के सबसे बड़े निर्देशक हैं। अपने करियर के शुरूआती दौर में ही वो एक तलाकशुदा महिला पर दिल हार बैठे थे। जिसके बाद उन्होंने उस महिला रामा से शादी रचाई जो कि पहले से ही एक बच्चे की मां थी। बता दें कि इसी कड़ी में आज S.S.Rajamouli बेहद सादगी के साथ पना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। जिन्हें अभी तक बॉलीवुड के कई बड़ें सितारे बधाइयां दे चुकें हैं। इसके साथ ही फैंस भी उन्हें सोशल मीडिया पर सुबह से ही बढ़ाईयां देने में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें – Mahakal Lok : PM Modi के आने से पहले रोशन हुआ इंदौर-उज्जैन मार्ग, लगाए गए 600 नए लाइट के खंबे
भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार अजय देवगन ने सोशल मीडिया राजामौली संग एक फोटो शेयर की है जिसमे दोनों एक दूसरे से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ”हैप्पी बर्थडे डियर राजामौली सर। एक शानदार दिन। मुझे आपके विजन से प्यार है और हम सभी को आपके सिनेमा से प्यार है। सबसे खास बात, आज आपका दिन है।” बता दें कि एसएस राजामौली, अजय देवगन के साथ आरआरआर (RRR) में काम कर चुके हैं, जिसके बाद दोनों की दोस्ती काफी अच्छी है।
Happy birthday dear Rajamouli Sir. Have a fabulous one.
I love your vision & all of us love your cinema. Keep making 🇮🇳 proud Sir. Most importantly, today is your day @ssrajamouli pic.twitter.com/q5qCVDJLsV— Ajay Devgn (@ajaydevgn) October 10, 2022
इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू निधि सोशल मीडिया पर राजामौली को जन्मदिन की बधाइयां दी है। बता दें कि फिल्म निर्देशक राजामौली अब तक 11 फिल्में बना चुके हैं जो कि अब तक की सबसे हिट फिल्म साबित हुई है, जिनमें साई, छत्रपति, विक्रमारुकुडु, यामाडोंगा, मगधीरा, मर्यादा रमन्ना, ईगा, बाहुबली, आरआरआर शामिल है।
यह भी पढ़ें – शिवराज के ये मंत्री करेंगे PM Modi की अगवानी, “Minister In Waiting” की लिस्ट जारी
‘बाहुबली’ और ‘RRR’ फेम एक्टर एस एस राजामौली ग्लोबल ऑडियंश के बीच वो फिल्म ‘बाहुबली’ के बाद से काफी पॉपुलर हो गए हैं. उनकी जब भी कोई फिल्में आती हैं तो वो बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर देती हैं. जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। एस.एस राजामौला का पूरा नाम कुदुरी श्रीसैला श्री राजामौली है जो कि साउथ की फिल्मों में राघवेंद्र राव के साथ सपोर्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया करते थे। साल 2015 में आई फिल्म बाहुबली ने उनकी किस्मत को बदल कर रख दिया और आज वो बड़े निर्देशकों की लिस्ट में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें – नरोत्तम मिश्रा का ‘आप’ पर हमला, कहा- ‘केजरीवाल जी के पूरे कुएं में भांग पड़ी है’
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

