सोशल मीडिया का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। ज्यादातर समय हमारा और आपका सोशल मीडिया पर ही निकलता है। ऐसी कई रील्स वायरल होती हैं जिन्हें देखकर हर कोई हंसी से लोटपोट हो जाता है। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आप यह जानते ही होंगे कि इस समय सोशल मीडिया पर एक योजना चल रही है। दरअसल यह योजना “अजय देवगन फसल उगाओ योजना” है।
दरअसल, वायरल वीडियो में एक झाड़ी के पीछे से अभिनेता अजय देवगन के चार हमशक्ल एक के बाद एक निकलते हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो पर “प्रधानमंत्री फसल उगाओ योजना” लिखा गया है। इंटरनेट पर आए दिन इन चारों हमशक्लों के वीडियो वायरल होते हैं।
देश में अजय देवगन के हमशक्लों की बाढ़ आ चुकी है?
View this post on Instagram
दरअसल, ये चारों कंटेंट क्रिएटर हैं और आए दिन ऐसे वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। इनकी शक्लें खूब अजय देवगन से मिलती हैं। कमेंट सेक्शन में लोग कहते हैं कि देश में अजय देवगन के हमशक्लों की बाढ़ आ चुकी है। दरअसल, अजय देवगन के कई हमशक्ल सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब वायरल हो रहा वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर अजय देवगन के हमशक्लों की संख्या इतनी ज्यादा है कि ऐसा लगता है भारत की 10 से 12% जनसंख्या में अजय देवगन ही मौजूद हैं। अब ये चार नए हमशक्ल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। चारों ही हमशक्ल कैमरे की तरफ पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि ये वही हमशक्ल हैं जिन्होंने कुछ समय पहले कपिल शर्मा के शो में अपनी झलक दिखाई थी।
आप भी लोटपोट हो जाएंगे
बता दें कि इन हमशक्लों ने सोशल मीडिया पर अजय देवगन के सुपरहिट गाने “मैंने प्यार तुम्ही से किया है” जैसे गानों पर रील बनाकर इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ये रील्स इस प्रकार से बनाते हैं कि आपकी भी हंसी छूट जाएगी। ये चारों ना तो कोई डायलॉगबाज़ी करते हैं, न ही गंभीर एक्टिंग बस अजय देवगन की फिल्मों के टाइटल ट्रैक्स पर ऐसी एक्टिंग करते हैं कि आप लोटपोट हो जाएंगे। वायरल वीडियो में ‘दिलजले’, ‘कच्चे धागे’, ‘गोलमाल’ और ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ के आइकॉनिक किरदारों की तरह अजय देवगन के ये चारों हमशक्ल स्टाइल मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में यूज़र्स का कहना है कि अब देश में अजय देवगन की बाढ़ आ चुकी है।





