तकरार और फिर प्यार में बदली अजय और काजोल की प्रेम कहानी, एक्टर को शादी के लिए पूरी करनी पड़ी थी 2 शर्तें

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक हैं। फिल्म के सेट पर हुई उनकी मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदली और आज ये सबसे चर्चित कपल कहलाते हैं।
Ajay Kajol Love Story

अजय देवगन और काजोल बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप सुपरस्टार्स में तो शामिल है ही लेकिन इनकी गिनती इंडस्ट्री की पावरफुल कपल्स में भी होती है। अपनी लव स्टोरी की शुरुआत से लेकर शादी और अब तक यह हर मोड़ पर एक दूसरे के साथ दिखाई देते हैं। अब ये दो बच्चों के माता-पिता है लेकिन आज भी अपनी केमिस्ट्री के लिए पहचाने जाते हैं।

अपने बॉलीवुड के कहानी सितारों की लव स्टोरी सुन रखी होगी। आज हम आपको अजय और काजोल की प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन उनके प्यार की शुरुआत तकरार से हुई थी और फिर यह शादी तक पहुंच गए। उनकी यह मंजिल नोंकझोंक के सफ़र से शादी तक पहुंची।

अजय-काजोल की लव स्टोरी (Ajay Kajol Love Story)

काजोल के स्वभाव की बात करें तो जिस तरह से फिल्मों में उन्होंने चंचल और चुलबुली लड़की का किरदार निभाया है। अपनी अदल जिंदगी में भी वह बिल्कुल वैसे ही हैं। दूसरी तरफ अजय बिल्कुल शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। दोनों के बीच कोई भी तालमेल नहीं है लेकिन फिर भी इनकी कहानी सक्सेसफुल है और यह हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

इन दोनों सितारों की मुलाकात 1992 के समय फिल्म हलचल के सेट पर हुई। अजय जब शूटिंग करते थे इस दौरान बोलते थे पर बाकी टाइम किताबें पढ़ते रहते थे। वहीं काजोल काफी बातूनी थी और सबसे बातें किया करती थी। अजय के इस रवैए की वजह से एक्ट्रेस ने उन्हें घमंडी समझ लिया था। काजोल को उनका स्वभाव बिल्कुल पसंद नहीं आया था। वह यही कहती थी कि यह कैसा इंसान है, ना बोलता है, ना हंसता है बस अपने में खोया रहता है। बताया तो यह भी जाता है कि अजय की इसी हरकत की वजह से एक्ट्रेस ने उन्हें मारने के लिए चप्पल उठा ली थी।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

एक साथ की कई फिल्में

हालांकि, जब दोनों दूसरी फिल्म गुंडाराज की शूटिंग कर रहे थे तब एक्ट्रेस को पता लगा कि अजय को घुलने मिलने में समय लगता है। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होते-होते दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद इन दोनों को राजू चाचा, इश्क, प्यार तो होना ही था, दिल क्या करें, ता, यूं मी और हम जैसी फिल्मों में साथ काम करते हुए देखा गया।

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

ले लिया था शादी का फैसला

इन दोनों सितारों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और शादी के डेढ़ साल बाद ही उन्होंने फैसला ले लिया था कि यह शादी करेंगे। यह दोनों जब प्यार तो होना ही था की शूटिंग कर रहे थे तब काजोल ने अजय के सामने शर्त रखी और कहा कि अगर यह फिल्म हिट हुई तो ही हम शादी करेंगे वरना नहीं। दूसरी शादी यह थी की शादी हुई तो 2 महीने के लिए हनीमून पर जाएंगे। अजय ने एक्ट्रेस की दोनों शर्त मान ली। जब फिल्म आई तो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंद है।

अजय ने निभाया वादा

अपनी शादी के बाद यह दोनों लास वेगास, लॉस एंजेल्स, ऑस्ट्रेलिया और ग्रीस जैसी जगहों पर घूमने गए थे। 40 दिनों में ही खत्म हो गया क्योंकि एक्टर की तबीयत खराब होने लगी थी। बता दें कि इन दोनों ने मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस ‘देवगन फिल्म’ के नाम से शुरू किया। इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कई फिल्में बनी। अजय केवल एक्टर नहीं है बल्कि डायरेक्टर के तौर पर भी काम करते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews