फेमस भोजपुरी एक्ट्रेस Akanksha Dubey ने किया सुसाइड, आज ही रिलीज हुआ है नया गाना

Akanksha Dubey

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर हाल ही में सामने आई है। जानकारी के मुताबिक फेमस और टैलेंटेड एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस की एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस के सोसाइटी खबर पर विश्वास करना फाइनेंस के लिए मुश्किल हो रहा है और सभी हैरान नजर आ रहे हैं।

अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती के चलते आकांक्षा भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव जैसे सितारों के साथ कई गानों में काम कर चुकी हैं। उनका इस तरह से आत्महत्या का कदम उठाना परिवार दोस्तों और फैंस के लिए एक शॉकिंग खबर है।

सारनाथ में मिला Akanksha Dubey का शव

एक्ट्रेस ने रविवार के दिन सारनाथ के एक होटल में आत्महत्या कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह वाराणसी में किसी फिल्म की शूटिंग के लिए गई हुई थी लेकिन आज उनका शव होटल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया।

Akanksha Dubey

मौत से पहले लाइव आई थी आकांक्षा दुबे

सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर आकांक्षा दुबे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो उनके इंस्टाग्राम लाइव का है। जानकारी के मुताबिक बीती रात को लाइव आई थी और रोती हुई नजर आ रही थी। अपने लाइव के दौरान उन्होंने फैंस से कुछ भी नहीं कहा, लोग उन्हें सवाल भेजते रहे लेकिन उन्होंने किसी बात का जवाब नहीं दिया और ये खौफनाक कदम उठा लिया।

सोशल मीडिया पर हैं लाखों फैन

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी और यहां पर उनके चाहने वालों की बिल्कुल भी कमी नहीं है लाखों लोग ऐसे हैं जो उन्हें फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस की हर पोस्ट पर लाखों व्यूज और हजारों कमेंट देखे जा सकते हैं।

Akanksha Dubey

आकांक्षा भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर थी और 4 दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने यह कहा था कि वह बुरी कल भी नहीं थी और अच्छी आज भी नहीं हैं।

आज ही रिलीज हुआ गाना

आकांक्षा ने हाल ही में पवन सिंह के साथ यह आरा कभी हारा नहीं गाना कंप्लीट किया था। आज ही यह रिलीज किया गया है जिसमें पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस की केमिस्ट्री कमाल की लग रही है और गोल्डन ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

यह गाना म्यूजिक टोन नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है जिससे पवन सिंह और शिल्पी राज में अपनी आवाज दी है। इस गाने के रिलीज होने से पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी जान दे दी है इसे अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews