17 साल बाद फिर नजर आई Akshay Kumar और Priyanka Chopra की शानदार केमिस्ट्री, रिलीज हुआ अनदेखा गाना

17 साल बाद फिर नजर आई Akshay Kumar और Priyanka Chopra की शानदार केमिस्ट्री, रिलीज हुआ अनदेखा गाना

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड को मुझसे शादी करोगी और ऐतराज जैसी हिट फिल्में दी हैं। फिल्म वक्त के बाद कभी भी इन दोनों को साथ में काम करते हुए नहीं देखा गया है। हालांकि, इस जोड़ी को पसंद करने वाले फैंस हमेशा से ही इन्हें साथ देखने की आस लगाए बैठे हैं। इन फैंस का इंतजार खत्म हो गया है, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का एक गाना रिलीज हुआ है।

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे 2005 में शूट किया गया था और यह 17 सालों बाद रिलीज हुआ है। यह गाना अक्षय, प्रियंका की फिल्म बरसात का है। इस फिल्म को कुछ पर्सनल कारणों की वजह से अक्षय ने छोड़ दिया था। इसके बाद अक्षय की जगह फिल्म में बॉबी देओल (Bobby Deol) को प्रियंका के अपोजिट कास्ट किया गया था।

Must Read- Kapil Sharma की Mega Blockbuster ने फैंस को दिया शॉकिंग सरप्राइज, रिलीज हुआ ट्रेलर

इस फिल्म का निर्देशन सुनील दर्शन ने किया था। शूटिंग शुरू हो चुकी थी और टाइटल ट्रैक फिल्माया जा चुका था, लेकिन अपनी पारिवारिक समस्या के चलते अक्षय ने फिल्म को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि जिस समय यह फिल्म शूट की जा रही थी उस समय अक्षय और प्रियंका के बीच नजदीकियां बढ़ने जैसी अफवाहें तेजी से फैल रही थी। यही वजह रही थी कि अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने उन्हें इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। हालांकि, असली वजह क्या है यह तो अक्षय को ही पता होगा। लेकिन 17 साल बाद रिलीज हुआ वह पहली बरसात गाना दर्शकों का दिल जीतता दिखाई दे रहा है।

https://youtu.be/Lk5B-61Byh8

जिस टाइटल ट्रैक में लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को बॉबी देओल के साथ देखा है। उसी में प्रियंका और अक्षय की कैमिस्ट्री देखने लायक है। शूटिंग की लोकेशन भी बिल्कुल सेम है फर्क सिर्फ इतना है कि बॉबी देओल के साथ फिल्माए गए गाने में प्रियंका ने नियॉन ग्रीन रंग का आउटफिट पहना है और अक्षय कुमार के साथ जो गाना फिल्माया गया है उसमे उन्होंने स्लीवलेस कुर्ती और चूड़ीदार पहना है।

फिल्म के गाने को डायरेक्टर सुनील दर्शन ने अपनी कंपनी श्री कृष्ण इंटरनेशनल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को समीर ने लिखा है और नदीम श्रवण ने इसे संगीत दिया है। गाने में आवाज फेमस सिंगर कुमार सानु और अलका याग्निक की है। रिलीज होने के बाद तेजी से यह गाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews