मनी माइंडेड बुलाने वालों को Akshay Kumar का तगड़ा जवाब, बोले- कमाकर टैक्स देता हूं

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने खुद को मनी माइंडेड कहने वाले लोगों को तगड़ा जवाब दिया है। उन्होंने बताया है कि वह अपनी मेहनत का कमाते हैं किसी से लूट नहीं रहे।
Akshay Kumar

फिल्मी दुनिया के सितारे हमेशा किसी ने किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उन पर अक्सर कुछ ऐसे आरोप भी लगते हैं। जिन्हें देखकर वह खुद भी हैरान हो जाते हैं। कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्हें मनी माइंडेड कहां जाता है। लोगों का कहना है कि यह केवल पैसों के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। अक्षय कुमार को लेकर भी लोग ऐसी ही बातें करते हैं।

अक्षय इन दिनों अपनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने खुद को मनी माइंडेड कहे जाने की बात पर रिएक्शन दिया है। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह देश के उन चुनिंदा सितारों में शामिल हैं, जो सबसे ज्यादा टैक्स भरते हैं। एक्टर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि आखिरकार उनके मनी माइंडेड होने में परेशानी क्या है।

अक्षय कुमार का ट्रोलर्स को जवाब (Akshay Kumar)

खुद को मनी माइंडेड खाने वाले लोगों को करारा जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने कहा कि अगर पैसा कमाया है तो लूट के नहीं कमाया है। मैं काम करके कमाया है और 8 साल में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाला शख्स हूं। ऐसा नहीं है कि मैं मनी माइंडेड हूं लेकिन पैसा जिंदगी में बहुत जरूरी होता है। आपको प्रैक्टिकल होने की जरूरत है। मैं पैसा कमाता हूं, टैक्स देता हूं और उन पैसों से काफी सेवा करता हूं। ये मेरा धर्म है।

एक्टर ने आगे यह भी कहा कि कोई कुछ भी कहे मैं विश्वास नहीं करता। अगर आपको फीट काटने से पैसे मिल रहे हैं तो क्या प्रॉब्लम है। वह आपको पैसा देने के लिए तैयार हैं। जब तक आप चोरी नहीं कर रहे और किसी को लूट नहीं रहे और मेहनत कर रहे हैं तब तक कोई प्रॉब्लम नहीं है। एक्टर ने यह भी कहा कि उन्होंने एक फिल्म को कंप्लीट करने के लिए खुद पैसे लगाए थे उस वक्त प्रोड्यूसर फाइनेशियल क्राइसिस का सामना कर रहा था।

एक्टर की अपकमिंग फिल्में

अक्षय कुमार फिलहाल जॉली लब 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सिनेमाघर में यह फिल्म रिलीज हो चुकी है और उनके साथ अरशद वारसी नजर आ रहे हैं। उसके बाद एक्टर को भूत बंगला, हैवान और हेरा फेरी 3 में देखा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews