अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जताई खुशी

अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जताई खुशी

Akshay Kumar Citizenship : पूरे देशभर में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी कड़ी में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने गुड न्यूज दी है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई है। बता दें कि इससे पहले एक्टर के पास कनाडा की नागरिकता थी। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जताई खुशी

दरअसल, अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स इंस्टाग्राम, फेसबुक और ट्वीटर पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “दिल और सिटिजनशिप, दोनों हिंदुस्तानी। जय हिंद”!

अक्षय कुमार ने साल 1990 में भारतीय नागरिकता छोड़कर कनाडा की नागरिकता ग्रहण की थी, जब उनकी करियर में संकट आया था। उन्होंने फिर करियर की दिशा में सुधार कर अपने करियर को मजबूत किया और कनाडा नहीं जाने का फैसला लिया। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुद कहा था कि जब मेरी फिल्में नहीं चल रही थी तब मैनें सोचा कहीं और जाकर काम करूंगा। कनाडा में मेरे एक दोस्त ने वहां जाने की बात कही थी। तभी अक्षय ने वहां कि सिटिजनशिप के लिए अप्लाई किया था और उन्हें मिल गई थी। हालांकि, उसके बाद भारत में ही उनकी किस्मत चमक गई और उन्होंने कनाडा जाने का फैसला टाल दिया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews