अक्षय कुमार की इन 5 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर की कमाई, किया 1900 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

केसरी चैप्टर 2 से चर्चा में बने हुए अक्षय कुमार अपनी एक्टिंग से इन दोनों हर किसी का दिलजीत रहे हैं। चलिए आज खिलाड़ी को मारती उन फिल्मों के बारे में जान लेते हैं जिन्होंने जबरदस्त कमाई की है।
Akshay Kumar

अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे हैं, जिनकी गिनती टॉप कलाकारों में होती है। अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिल में खास पहचान बनाई है। कॉमेडी हो या फिर एक्शन और रोमांस अक्षय लगभग हर फील्ड के खिलाड़ी हैं। पिछले कुछ समय से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पा रही है लेकिन इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए दिखाई दे रहे हैं।

अपने फ़िल्मी करियर में अक्षय कुमार ने लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। 33 सालों से ज्यादा के इस समय में अक्षय ने कई यादगार फिल्में की है। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी है, जो कमाई के मामले में रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। आज आपको ऐसे ही पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं।

2.O (Akshay Kumar)

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म साल 2018 में सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। एमी जैक्सन को भी इसमें मुख्य किरदार निभाते हुए देखा गया था। फिल्म को बनाने में मेकर्स ने 500 करोड़ बहाए थे। दुनिया भर में इतना 800 करोड़ की कमाई की थी। यह अक्षय की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

गुड न्यूज

इस फिल्म ने अपने नाम की तरह ही काम किया। अक्षय के अलावा करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ कियारा आडवाणी इस फिल्म में दिखाई दिए थे। इन चारों सितारों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसने 316 करोड रुपए कमाए थे।

हाउसफुल 4

यह अक्षय कुमार की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है। इसकी जितनी भी फिल्में आई है वह पसंद की गई है। हाउसफुल 4 को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला। 2019 में आई इस फिल्म को 296 करोड रुपए कमाने का मौका मिला था।

सूर्यवंशी

यह अक्षय कुमार की रोहित शेट्टी के साथ की गई शानदार फिल्म है। शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कैटरीना कैफ को देखा गया था। 2021 की दिवाली पर रिलीज की गई इस फिल्म ने देश में 195.5 करोड़ और दुनिया में 293 करोड रुपए का कलेक्शन किया था।

मिशन मंगल

अक्षय कुमार को इस फिल्म में साइंटिस्ट की भूमिका निभाते हुए देखा गया था। फिल्म में उनके साथ शरमन जोशी, सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, तापसी पन्नू और कीर्ति कुल्हारी जैसे कलाकार नजर आए थे। 70 करोड़ के बजट में बनाई थी इस फिल्म में 290 करोड़ का बिजनेस किया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews