बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक को लेकर काफी चर्चा बटोर रही हैं। फिल्म फेस्टिवल में उनका जलवा लगातार बरकरार है। पहले दिन जहां उन्होंने ब्लश पिंक गाउन में रेड कार्पेट पर आग लगाई। वहीं दूसरे दिन वह बिल्कुल सिंड्रेला के अवतार में इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची।
आलिया भट्ट का दूसरा रेड कार्पेट लुक सामने आ गया है। इस बार उन्होंने आईसी ब्लू शेड का गाउन पहना हुआ है। इसमें वह बिल्कुल डिज्नी प्रिंसेस सिंड्रेला की तरह नजर आ रही हैं। उनका यह लोग इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। चलिए एक्ट्रेस के पूरे लुक के बारे में जान लेते हैं।
सिंड्रेला बनीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का जो लुक सामने आया है वह बिल्कुल फेयरी टेल की प्रिंसेस की तरह नजर आ रहा है। इस आउटफिट को स्कल्पटेड सिलुएट लुक में तैयार किया गया। गाउन के ऊपरी हिस्से में फिटेड कॉरसेट था। पतले स्ट्रैप और सॉफ्ट नेकलाइन उन्हें ग्रेसफुल लुक देने का काम कर रही थी।
कमर के नीचे गाउन में बड़ा घेर देखने को मिल रहा था जो बिल्कुल लेयर्ड ट्यून स्कर्ट की तरह नजर आ रहा था। इसमें सॉफ्टप्लेटिंग की गई थी जो उनके लुक को ड्रीमी बना रही थी। आईसी ब्लू रंग रेड कार्पेट पर खूबसूरती से निखर कर आ रहा था और एक्ट्रेस की स्किन टोन पर भी जच रहा था।
View this post on Instagram
मिनिमम ज्वेलरी लगी बेस्ट
रेड कार्पेट पर सितारों को अक्सर हैवी और चमकदार ज्वेलरी पहने हुए देखा जाता है लेकिन आलिया ने मिनिमल ज्वेलरी को तवज्जो दी। भारी नेकलेस पहनने की जगह उन्होंने मैश फिनिश चोकर के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। इसके साथ टियर ड्रॉप डायमंड इयरिंग्स खूबसूरत लग रहे थे। यह जूलरी एक्ट्रेस के गाउन को कंप्लीमेंट करने का काम कर रही थी।
नेचुरल और ग्लोइंग मेकअप
हमेशा की तरह एक्ट्रेस का मेकअप नेचुरल और ग्लोइंग रहा। उन्हें कभी भी हैवी मेकअप में नहीं देखा जाता है और कांस में भी उन्होंने अपनी इस स्पेशलिटी को बरकरार रखा है। उनका मेकअप बिल्कुल नो मेकअप लुक जैसा था। ग्लोइंग बेस उनकी त्वचा को निखार रही थी। आंखों पर उन्होंने गाउन के रंग से मैच करता हुआ हल्का म्यूटेड ब्लू टोन इस्तेमाल किया था।
एक्ट्रेस ने अपने होठों पर न्यूड ब्राउन शेड की लिपस्टिक लगाई थी। बालों को खुला रखने की जगह उन्होंने खूबसूरत ब्रेडेड बन बांधा हुआ था। छोटी छोटी लटें उन्हें सॉफ्ट लुक दे रही थी।






