Hindi News

Cannes में लॉरियल के पोस्टर में ऐश्वर्या राय बच्चन को ना देख भड़के फैंस, कंपनी को खुद देना पड़ा जवाब

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय को नहीं देखा गया। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कई सारे सवाल किए। कंपनी को खुद इन सवालों का जवाब देना पड़ा।

Cannes फिल्म फेस्टिवल इस समय चर्चा में बना हुआ है। इस बार के इवेंट में ऐश्वर्या राय शामिल नहीं हुई हैं। लगभग दो दशक से कोई फेस्टिवल से जुड़ी हुई है और पहली बार ऐसा हुआ है कि उन्हें यहां नहीं देखा गया है।

ऐश्वर्या को पहली बार इस फेस्टिवल में देवदास के प्रीमियर के लिए शामिल होते हुए देखा गया था। उनके साथ यहां शाहरुख खान भी पहुंचे थे। इसके बाद काफी लंबे समय से एक्ट्रेस को Loreal Paris की ग्लोबल एंबेसडर के तौर पर फेस्टिवल में शामिल होते हुए देखा गया। अब हाल ही में लॉरियल ने फेस्टिवल के होटल में बड़े-बड़े पोस्टर्स के साथ अपने एंबेसेडर को दिखाया। जिसमें ऐश्वर्या कहीं नजर नहीं आ रही थी। इसके बाद फैंस नाराज हो गए हैं और सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं।

ऐश्वर्या राय को ना देख भड़के फैंस

ले मार्टिनेज होटल में लगे विशाल पोस्ट में ड्यूटी ब्रांड के 6 एंबेसडर की तस्वीर नजर आ रही थी। इसमें आलिया भट्ट भी शामिल थी और उनके साथ वियोला डेविस, ईवा लोंगोरिया, जेन, हाइडी क्लम शामिल थी। कुछ फैंसी आलिया भट्ट को लेकर खुश है वहीं कुछ ऐश्वर्या राय को न देखकर नाराज नजर आए।

फैंस ने क्या कहा

सोशल मीडिया पर लोगों को इस बारे में अलग-अलग तरह के कमेंट करते हुए देखा गया। एक ने कहा ऐश्वर्या कहां है। एक का कहना था माफ करना ऐश्वर्या राय हमेशा हमारे कान फिल्म फेस्टिवल की क्वीन रहेंगी। एक का कहना था मैं इस ब्रांड को सिर्फ ऐश्वर्या की वजह से जानती हूं। अधिकतर लोग यही सवाल करते नजर आए पोस्ट ऐश्वर्या राय के बिना? कुछ लोगों ने तो ब्रांड के जल्द खत्म होने की प्रार्थना तक कर दी। एक का कहना था बिना ऐश्वर्या के कान फिल्म फेस्टिवल में वो मजा नहीं। एक ने कहा पोस्ट में ऐश्वर्या जैसे दिग्गज हस्ती को नहीं दिखाया गया जिन्होंने इस ब्यूटी ब्रांड को पूरे एशिया में पहचान दिलाई है।

ब्रांड को देना पड़ा जवाब

सोशल मीडिया पर लोगों ने ब्रांड से इतनी ज्यादा सवाल कर लिया कि आखिरकार कंपनी को आगे जाकर जवाब देना पड़ा। लॉरियल ने अपने अधिकार एक इंस्टाग्राम अकाउंट से जवाब देते हुए लिखा वो लिविंग लीजेंड है और जानती हैं कि इसका क्या करना है। एक और रिस्पांस में कंपनी ने कहा साल दर साल एक कान के बाद दूसरा काम वह कभी चूकती नहीं हैं।

24 सालों से है इवेंट का हिस्सा

ऐश्वर्या राय पिछले 24 साल से इवेंट का हिस्सा हैं। साल 2002 में उन्होंने देवदास के प्रीमियर के लिए कान फिल्म फेस्टिवल में एंट्री ली थी। उनके साथ यहां संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान को भी देखा गया था। 2003 में वह इस ब्यूटी ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर बनी और तब से कान में आने वाले बड़े भारतीय चेहरों में से एक है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews