Hindi News

यूपी में आंधी-तूफान से हुई तबाही पर अखिलेश यादव का बयान, योगी सरकार से की ये अपील, दी ये सलाह!

Written by:Rishabh Namdev
Published:
उत्तर प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचाई है। दरअसल धूल भरी आंधी और तेज बारिश से कई लोगों की जान ले ली है, वहीं अब अखिलेश यादव ने योगी सरकार से तत्काल मदद की अपील की है।
यूपी में आंधी-तूफान से हुई तबाही पर अखिलेश यादव का बयान, योगी सरकार से की ये अपील, दी ये सलाह!

उत्तर प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने पूरे प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। दैरसल बुधवार शाम को अचानक आई धूल भरी आंधी और तेज बारिश ने कई जिलों में कहर बरपाया, जिसमें अब तक 89 लोगों की दुखद मौत हो चुकी है। वहीं इस प्राकृतिक आपदा ने न केवल जान-माल का भारी नुकसान किया है, बल्कि प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन को भी बुरी तरह प्रभावित किया है।

वहीं इस दौरान कई जगहों पर तेज बारिश और बिजली गिरने की भी घटनाएं सामने आईं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 89 लोगों की मौत के अलावा 53 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं इसके साथ ही, 114 पशुओं की भी जान चली गई और 87 घरों को भी आंधी-तूफान की वजह से भारी नुकसान पहुंचा है। यह आंकड़ा प्रदेश भर में मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव के विनाशकारी प्रभाव को दिखाता है।

अखिलेश यादव ने सरकार से मदद करने की अपील की

दरअसल इस गंभीर स्थिति को देखते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से सरकार से प्रभावित परिवारों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इस मुश्किल घड़ी में पीड़ितों की सहायता के लिए ज़मीन पर उतरकर काम करने के निर्देश दिए हैं। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए सरकार और प्रशासन से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने और घायलों को अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराने की गुहार लगाई।

उत्तर प्रदेश में अचानक बदले मौसम ने पूरे प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। दैरसल बुधवार शाम को अचानक आई धूल भरी आंधी और तेज बारिश ने कई जिलों में कहर बरपाया, जिसमें अब तक 89 लोगों की दुखद मौत हो चुकी है। वहीं इस प्राकृतिक आपदा ने न केवल जान-माल का भारी नुकसान किया है, बल्कि प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन को भी बुरी तरह प्रभावित किया है।

वहीं इस दौरान कई जगहों पर तेज बारिश और बिजली गिरने की भी घटनाएं सामने आईं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 89 लोगों की मौत के अलावा 53 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं इसके साथ ही, 114 पशुओं की भी जान चली गई और 87 घरों को भी आंधी-तूफान की वजह से भारी नुकसान पहुंचा है। यह आंकड़ा प्रदेश भर में मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव के विनाशकारी प्रभाव को दिखाता है।

अखिलेश यादव ने सरकार से मदद करने की अपील की  

दरअसल इस गंभीर स्थिति को देखते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से सरकार से प्रभावित परिवारों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी इस मुश्किल घड़ी में पीड़ितों की सहायता के लिए ज़मीन पर उतरकर काम करने के निर्देश दिए हैं। अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए सरकार और प्रशासन से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने और घायलों को अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराने की गुहार लगाई।

तुरंत युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने की मांग की 

सपा मुखिया ने अपने ट्वीट में लिखा कि यह बेहद दुखद है कि भीषण आंधी-तूफान के कारण उत्तर प्रदेश के भदोही, फतेहपुर, सोनभद्र, बदायूं समेत कई अन्य स्थानों पर 54 लोगों की जान चली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि घर, पेड़ और दीवारें गिरने से लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। अखिलेश यादव ने सरकार से तुरंत युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य चलाने की मांग की है। साथ ही घायलों के लिए अच्छे-से-अच्छा और मुफ्त इलाज, खाना-पानी की शीघ्रातिशीघ्र उपलब्धता, अस्थायी रहने की व्यवस्था और मृतकों के ससम्मान अंतिम संस्कार सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

सपा कार्यकर्ताओं से भी अपील की 

इसके अतिरिक्त, समाजवादी पार्टी प्रमुख ने जनता के जानमाल, फसल और वाहन आदि के नुकसान का यथाशीघ्र आकलन करके बीमा राशि सुनिश्चित करने और मुआवजे की घोषणा करने की भी मांग की है। उन्होंने अपने सभी अप्रभावित कार्यकर्ताओं से भी आपदा के इस समय में सभी प्रभावित लोगों की यथासंभव सहायता करने की मार्मिक अपील की है। अखिलेश यादव ने मृतकों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आंधी-तूफान से हुए नुकसान का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने समस्त मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ क्षति का सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि वितरित की जाए और अन्य आवश्यक मदद भी उपलब्ध कराई जाए ताकि पीड़ितों को तुरंत राहत मिल सके।

राहत आयुक्त कार्यालय लगातार जनपदीय अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर स्थिति का अनुश्रवण कर रहा है। साथ ही, आवश्यकतानुसार जनपदों में धनराशि भी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि राहत कार्यों में कोई कमी न आए और प्रभावित लोगों तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews