The Proudest son… पुष्पा 2 की रिलीज पर अल्लू अर्जुन के बेटे अयान का पिता के लिए पत्र

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इसी बीच अल्लू अर्जुन के बेटे ने अपने पिता के लिए एक नोट लिखा है, जिसने एक्टर को इमोशनल कर दिया है।
Pushpa 2

Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ आज सिनेमाघर में रिलीज कर दी गई है। लंबे समय से दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। अपनी रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाना शुरू कर दिया है। वैसे तो रिलीज से पहले ही इसने एडवांस टिकट बुकिंग में 100 करोड़ की कमाई कर ली थी। अब फिल्म देखने के बाद लोग इसकी जमकर तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं और थिएटर में लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है।

अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म की रिलीज के बीच अल्लू अर्जुन को इमोशनल होते हुए देखा गया। फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार ने उन्हें पहले ही इमोशंस से भर दिया था। इसी बीच उनके बेटे ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे वह भावुक हो गए। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए यह बात अपने फैंस के साथ शेयर की है। उन्होंने अपने प्यारे बेटे अयान के लिए एक नोट लिखा है।

बेटे अयान का अल्लू को पत्र (Ayaan)

अल्लू अर्जुन के बेटे अयान ने ‘पुष्पा 2’ की रिलीज के बीच अपने पापा के लिए एक सुंदर लेटर लिखा है। अपने हाथों से लिखे गए इस नोट में अयान ने अपने पापा को अपना आइडल बताया है। वह कहते हैं कि वह अपने पिता के नंबर वन फैन हैं। इस लेटर में अयान ने लिखा “डियर पापा में यह नोट आपको इसलिए लिख रहा हूं ताकि आपको यह बता सकूं कि मैं कितना प्राउड फील करता हूं। आपके हार्ड वर्क, पैशन, डेडीकेशन और सक्सेस पर मुझे गर्व है।”

अयान ने आगे लिखा “जब मैं आपको देखता हूं तो मुझे टॉप पर होने की फीलिंग आती है। आज बहुत खास दिन है क्योंकि ग्रेट एक्टर की फिल्म आ रही है। मुझे अच्छी तरह पता है कि आपके अंदर मिक्स इमोशन है। मैं आपको यह कहना चाहता हूं कि पुष्पा सिर्फ फिल्म नहीं है यह एक्टिंग के लिए आपका प्यार और पैशन है। आपको और आपके प्यार को बेस्ट ऑफ लक।” अयान ने ये भी लिखा कि “फिल्म का नतीजा जो भी आए आप मेरे हीरो और आइडल हमेशा रहेंगे। आपके बहुत सारे फैन हैं, लेकिन मैं हमेशा आपका नंबर वन फैन रहूंगा। एक प्राउड बेटे का नोट अपने आइडल के लिए।”

अल्लू ने शेयर किए इमोशन (Allu Arjun)

अल्लू अर्जुन ने अपने बेटे के हाथ से लिखे गए इस लेटर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा “अयान ने मेरा दिल छू लिया। ये अब तक कि मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि में से एक है। इतना प्यार पाकर मैं खुद को खुश नसीब समझ रहा हूं।”

धमाल मचा रही पुष्पा 2 (Pushpa 2)

‘पुष्पा 2’ अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। इसका क्रेज देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग में ये रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वर्ल्डवाइड इसने 100 करोड़ और इंडिया में 80 करोड रुपए की कमाई एडवांस बुकिंग में की है। अब पहले दिन यह फिल्म कितनी कमाई करती है यह जल्दी पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews