ट्रेलर से पहले ‘Tiger 3’ का धांसू पोस्टर रिलीज, सलमान के भौकाली अवतार ने जीता फैंस का दिल

Tiger 3

Tiger 3 Poster: बॉलीवुड एक्ट्रेस सलमान खान जल्दी अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म में एक्टर के साथ खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को भी देखा जाने वाला है। जोया और टाइगर की शानदार केमिस्ट्री देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर 16 अक्टूबर को रिलीज किया जाने वाला है और फैंस को बेसब्री से इसका इंतजार है। फैंस की इस बेसब्री को मेकर्स ने एक पोस्टर रिलीज कर बढ़ाने का काम कर दिया है। दरअसल, एक पोस्टर सामने आया है जिसमें ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है।

सलमान खान ने शेयर किया पोस्टर

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने खुद सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी आने वाली फिल्म का पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर को अपनी हाथों में गन लिए देखा जा सकता है और उनका भौकाली अवतार फैंस के होश उड़ा रहा है। पोस्टर में सलमान अकेले नजर आ रहे हैं और उनके पीछे गन ताने ढेर सारे पुलिस वाले अपनी गाड़ियों के साथ खड़े हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने लिखा “16 अक्टूबर को आ रहा है टाइगर 3 का ट्रेलर तैयार हो जाओ।”

दीवाने हुए फैंस

सलमान खान ने जब से पोस्टर शेयर किया है, उसके बाद से फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट देखने के बाद एक फैन ने लिखा यह 2000 करोड़ की फिल्म है बॉस। दूसरे ने कहा “भाई जान अब इंतजार नहीं हो रहा है।” एक अन्य ने कहा “बॉलीवुड का बाप आ रहा है।” इसके अलावा कई सारे कमेंट सामने आए हैं।

कब आएगी फिल्म

‘टाइगर 3’ इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली है। फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी दिखाई देने वाले हैं। इमरान को विलेन के किरदार में देखा जाएगा। बता दे कि इसके पहले किसी का भाई किसी की जान को भी ईद के मौके पर रिलीज किया गया था। हालांकि, यह फिल्म वैसा कमल नहीं दिखा पाई जितनी इससे उम्मीदें जताई जा रही थी लेकिन अब ‘टाइगर 3’ से फैंस को काफी आशा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews