Amitabh Bachchan ने 36 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ दिया था पहला किसिंग सीन, फिल्म ने जीते 57 अवॉर्ड, तुर्की में बना रीमेक

महानायक अमिताभ बच्चन ने बड़े पर्दे पर अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं। उससे दर्शकों का दिल जरूर जीता है। आज हम आपको उनके फर्स्ट ऑन स्क्रीन किसिंग सीन के बारे में बताते हैं।
Amitabh Bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी दमदार आवाज और एक्टिंग के जरिए दशकों से दर्शकों के दिल पर राज कर रखा है। इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार है जो अपने हर किरदार को इतनी बखूबी से पर्दे पर उतरते हैं कि देखने वाला किरदार में डूब जाता है। अपने इतने लंबे फिल्मी करियर में उन्होंने कई एक्ट्रेसेस के साथ काम किया।

अमिताभ बच्चन को करियर की शुरुआती दिनों में कई खूबसूरत अदाकारा के साथ रोमांस करते हुए देखा गया। कुछ ऐक्ट्रेस के साथ उनका नाम भी जुड़ा लेकिन शुरुआती दौर में वह कभी भी किसिंग सीन करते हुए नहीं देखे गए। जब उन्होंने अपना पहला किसिंग सीन दिया तब एक्ट्रेस के साथ उनकी जोड़ी हैरान कर देने वाली थी। दरअसल, जिस एक्ट्रेस को उन्होंने पहली बार ऑन स्क्रीन किस किया था। वो उनसे उम्र में 36 साल छोटी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी साबित हुई थी। चलिए आज आपको इस फिल्म और एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं।

Amitabh Bachchan का किसिंग सीन

शहंशाह की जिस फिल्म के बारे में हम बात कर रहे हैं वह ‘ब्लैक’ है। जिसमें रानी मुखर्जी को लीड कैरेक्टर में देखा गया था। इसमें उन्होंने एक ऐसी लड़की की भूमिका निभाई थी जो देख, सुन नहीं सकती। अंधेरे से भरी हुई इस लड़की की जिंदगी में एक टीचर की एंट्री होती है। यह टीचर उस लड़की को बिना देखे-सुने सब कुछ समझना सिखाता है। जब लड़की टीचर से पूछती है कि किस का एहसास कैसा होता है, तब वो उसे किस करता है। ये टीचर कोई और नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन हैं, जिनकी याददाश्त इस सीन के बाद खो जाती है।

Black

उम्र में था 36 साल का फासला

अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी को कई फिल्मों में एक साथ काम करते हुए देखा गया है। जब इन दोनों कलाकारों ने यह फिल्म की थी तब दोनों की उम्र में 36 साल का फासला था। इस समय बिग बी 63 और रानी मुखर्जी 27 साल की थी।

फिल्म ने जीते कई अवॉर्ड

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई तो नहीं की लेकिन इसकी कुल कमाई 40.18 करोड़ रुपए थे। कमाई के मामले में यह भले ही एवरेज रही लेकिन अवॉर्ड्स जीतने के मामले में इसने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसने अलग-अलग कैटेगरी में 57 अवॉर्ड्स हासिल किए थे।

बनाया गया है रीमेक

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ‘ब्लैक’ संजय लीला भंसाली की उन फिल्मों में से एक है, जिसका तुर्की में रीमेक बनाया गया है। तुर्की में इसे ‘बेनिम दुनियामे’ के नाम से फिल्म मेकर उगुर यूसेल ने बनाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews