जया और रेखा नहीं, सबसे पहले इस लड़की के प्यार में लट्टू हुए थे अमिताभ बच्चन, शानदार है इनकी प्रेम कहानी

अमिताभ बच्चन प्रोफेशनल फ्रंट पर जितनी चर्चा में बने रहते हैं। उतनी ही चर्चा उनकी पर्सनल जिंदगी को लेकर भी होती है। जया और रेखा के साथ उनके रिश्ते के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा लेकिन आज हम आपको उनके पहले प्यार के बारे में बताते हैं।
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और आवाज के जरिए दर्शकों के दिल पर लगभग 5 दशकों से राज करके रखा है। अपने अब तक के फिल्मी करियर में अमिताभ बच्चन ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और हर किरदार को बखूबी के साथ दर्शकों के सामने पेश किया है।

जब भी महानायक की कोई फिल्म रिलीज होने वाली होती है तब फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिलता है। उनकी फिल्मों के अलावा पर्सनल जिंदगी भी काफी चर्चा में रही है। बिग भी ने अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी है। बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस जया के साथ उनकी शादी हुई है और एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा के साथ उनके प्यार के किस्से भी खूब मशहूर हुए हैं। अमिताभ, रेखा और जया के बीच की स्टोरी के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन का पहला प्यार कौन था? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बता देते हैं।

अमिताभ बच्चन का पहला प्यार (Amitabh Bachchan First Love)

आप में से अधिकतर लोगों को यही लगता होगा कि जया बच्चन से फिल्म के सेट पर मिलने के बाद बिग बी उनके प्यार में पड़े और शादी कर ली। दूसरी तरफ इस शादी के बीच उनकी मुलाकात रेखा से हुई और दोनों को प्यार हुआ। इन सब तो ठीक है लेकिन रेखा और जया नहीं बल्कि अमिताभ का पहला प्यार तो कोई और ही था। दोनों के बीच कुछ समय तक रिश्ता रहा लेकिन फिर इन्होंने अलग होने का फैसला लिया।

कोलकाता की महिला से हुआ था प्यार

लोगों के दिलों पर राज करने वाले शहंशाह की पहली गर्लफ्रेंड जया और रेखा नहीं बल्कि ब्रिटिश एयरवेज में काम करने वाली एक महिला थी। दोनों के बीच रोमांस का सिलसिला कोलकाता में शुरू हुआ था। इस महिला का नाम माया था और दोनों एक ही कंपनी में काम कर रहे थे। जब महानायक की जिंदगी में माया की एंट्री हुई तो वह प्यार में दीवाने हो गए।

मुंबई भी आती थी माया

एक दूसरे के प्यार में पड़ने के बाद अमिताभ ने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए मुंबई की और अपने कदम बढ़ाए जहां वह अपने चाचा के साथ रहा करते थे। यहां पर अक्सर माया उनसे मिलने आती थी और उनके चाचा इस बात को पसंद नहीं करते थे। दरअसल, वह काफी बोल्ड और तेज तरह लड़की थी और खुलेआम फ्लर्ट किया करती थी। कई बार एक्टर खुद इस बात से असहज हो जाया करते थे। उन्हें यह भी डर था कि अगर उनकी मां तेजी बच्चन को इस बार में पता चल जाएगा तो क्या होगा।

क्यों हुए अलग

माया को लेकर अमिताभ के मन में तरह-तरह के विचार चल रहे थे। उन्होंने अपने मन में चल रही बातों को उनके साथ फिल्म सात हिंदुस्तानी में काम कर रहे एक्टर महमूद के भाई अनवर अली को बताई। सारी बातें सुनने के बाद अनवर ने कहा कि माया के साथ जिंदगी बिता पाना मुश्किल होगा। वह बच्चन परिवार में फिट नहीं हो पाएंगी और जैसे-जैसे आगे बढ़ोगे वैसे-वैसे परेशानी आएगी। कुछ इस तरह से दोनों के बीच चल रहा रिश्ता खत्म हो गया।

जया से चुपके से की शादी

माया से रिश्ता खत्म होने के बाद 1970 में पुणे के फिल्म संस्थान में अमिताभ की जया भादुरी से मुलाकात हुई। एक्ट्रेस पहले से ही जाना पहचाना चेहरा थी और बिग बी करियर के लिए संघर्ष कर रहे थे। दोनों एक फिल्म के सेट पर मिले और एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। इन्होंने शादी करने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगाया क्योंकि उसके पीछे खास वजह थी। दरअसल, जब फिल्म ‘जंजी’र हिट हुई तो इसका जश्न मनाने के लिए सभी लोग लंदन जाना चाहते थे। शहंशाह के पिता ने उनसे कहा कि अगर एक्ट्रेस के साथ जाना है तो पहले शादी करनी होगी। यही वजह रहेगी दोनों ने 3 जून 1973 को शादी कर ली।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews