Hindi News

अमिताभ बच्चन, जया और रेखा की रियल लाइफ स्टोरी पर बनी है ये फिल्म, इसके बाद कभी साथ नजर नहीं आई दोनों अदाकारा

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अमिताभ बच्चन, जया और रेखा की प्रेम कहानी के किस्से बॉलीवुड ही नहीं बल्कि देशभर में मशहूर हैं। चलिए आज हम आपको इनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जो इन्हीं की रियल लाइफ स्टोरी से जुड़ी हुई है।
अमिताभ बच्चन, जया और रेखा की रियल लाइफ स्टोरी पर बनी है ये फिल्म, इसके बाद कभी साथ नजर नहीं आई दोनों अदाकारा

अमिताभ बच्चन, जया और रेखा यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के तीन ऐसे नाम हैं। जिनके सामने आते ही लोगों को इनकी ट्रायंगल लव स्टोरी याद आ जाती है। किस तरह से फिल्मों में काम करते हुए अमिताभ और रेखा ने एक दूसरे को दिल दे दिया था और दूसरी तरफ जया बच्चन के साथ एक्टर की शादी हो चुकी थी।

आपने इन तीनों सितारों की निजी जिंदगी की प्रेम कहानी के बारे में तो सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जो इन तीनों सितारों की निजी जिंदगी से बिल्कुल मिलती जुलती है। जब ऑन स्क्रीन कहानी लोगों के सामने आई तो लोग इसे इनकी पर्सनल जिंदगी से कंपेयर करने लगे थे।

सिलसिला थी वो फिल्म

अमिताभ बच्चन और जया की शादी के बाद 1981 में फिल्म सिलसिला आई थी। इस फिल्म में दोनों कलाकारों ने पति पत्नी का किरदार निभाया था और रेखा को अमिताभ की प्रेमिका की भूमिका में देखा गया था। इसके पहले 1973 में अमिताभ और जया की शादी हो चुकी थी और जब यह कहानी आई तो लोगों ने इसे उनकी पर्सनल जिंदगी से कनेक्ट करना शुरू कर दिया।

क्लासिक कल्ट के नाम से है मशहूर

इंडस्ट्री के इन तीनों दिग्गज सितारों की यह फिल्म उस वक्त बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल तो नहीं दिखा सकी लेकिन इसे आज भी क्लासिक कल्ट फिल्म के रूप में देखा जाता है। यश चोपड़ा की डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में पूरी तरह से इन तीनों सितारों की निजी जिंदगी को दर्शा दिया गया था। गुड़िया चोपड़ा ने यह भी बताया था कि बिग बी का इस फिल्म के स्टार कास्ट को लेकर रिएक्शन कैसा था।

कास्टिंग पर अमिताभ का रिएक्शन (Amitabh Bachchan)

यश चोपड़ा ने खुद इस बारे में बताया था कि जब उन्होंने यह फिल्म बनाने के बारे में सोचा तब  बच्चन के साथ स्मिता पाटिल और परवीन बॉबी को साइन किया गया था। शूटिंग शुरू भी हो चुकी थी स्मिता पाटिल पत्नी और परवीन प्रेमिका का किरदार निभा रही थी। तभी महानायक के साथ डायरेक्टर की चर्चा हुई। यश चोपड़ा के मुताबिक अमित जी ने उनसे यह पूछा कि क्या आप खुश हैं तब उन्होंने बताया कि वो इस फिल्म में रेखा और जया को लेना चाहते थे। यह सुनने के बाद बिग बी कुछ देर तक चुप रहे और फिर कहा कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है आपको उन दोनों को मनाना होगा।

ये थी जया और रेखा की आखिरी फिल्म

जब दोनों एक्ट्रेस से बात की गई तो उन्होंने इस फिल्म में काम करने से हां कर दिया। यह भी कहा जाता है कि जया ने फिल्म करने के लिए हां इसलिए कहा था क्योंकि इसके आखिर में हीरो अपनी पत्नी को ही मिलता है। यह जया और रेखा की आखिरी फिल्म थी। इसके बाद इन दोनों को कभी भी एक साथ काम करते हुए नहीं देखा गया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews