अमिताभ बच्चन ने किया कैटरीना कैफ का कन्यादान, देखिये तस्वीरें

अमिताभ बच्चन ने किया कैटरीना कैफ का कन्यादान, देखिये तस्वीरें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और कैटरीना कैफ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें कैटरीना एक सजी धजी दुल्हन के रूप में दिख रही हैं और अमिताभ-जया बच्चन उनका कन्यादान कर रहे हैं। शादी की धूमधाम वाले इस वीडियों को हजारों फैन्स देख चुके हैं।

बिना अनुमति के लगुन-फलदान कार्यक्रम में भीड़ जुटाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

दरअसल ये एक ज्वैलरी ब्रांड का विज्ञापन है और इसे अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। ‘गुड़िया तू सजी रे’ थीम सॉन्ग के साथ इस विज्ञापन में खूबसूरत ज्वैलरी के साथ पिता और बेटी की इमोशन  बॉन्डिंग भी दिखायी गई है। इसमें अमिताभ कैटरीना और जया संग झूमकर नाचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। करीब सवा मिनिट के इस विज्ञापन वीडियो में कैटरीना बेहद सुंदर लगी हैं, वहीं अमिताभ और जया बच्चन के साथ उनकी कैमिस्ट्री भी शानदार है। पिता बने अमिताभ अपनी बेटी की शादी में भावुक हैं और पिछली यादों में खोए हुए हैं। वहीं कैटरीना अपने पिता के इमोशन्स को देखकर खुद भी भावुक हो जाती हैं, लेकिन अपनी सुंदर स्माइल के साथ वो अमिताभ को भी मुस्कुराने पर मजबूर कर देती है। इस वीडियो में भारतीय पारंपरिका शादी का भव्य और सुंदर दृश्य है और अब इसे बार बार देखा जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews