सपोर्टिंग रोल से अमिताभ बच्चन ने की करियर की शुरुआत, फिर इस फिल्म से मिली पॉपुलैरिटी

जब कोई एक्टर बॉलीवुड में कदम रखता है, तो उन्हें पहले कई मूवीस में साइड रोल करते हुए देखा जाता है। अमिताभ बच्चन ने भी राजेश खन्ना, महमूद, नवीन निश्चल जैसे अभिनेताओं की फिल्मों में काम किया है, जिसमें वह सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर काम करते हुए नजर आए।
Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan : सदी के महानायक बॉलीवुड के एवरग्रीन स्टार अमिताभ बच्चन आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। करियर के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच आज वह अरबों-खरबों के मालिक हैं। अपने जमाने में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म देने वाले अमिताभ बच्चन के जीवन में एक ऐसा भी दौर भी आया था, जब उनकी सारी फिल्में फ्लॉप हो रही थी। इस दौरान उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने तक का फैसला भी कर लिया था, लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वहीं, इंडस्ट्री में भारी कंपटीशन के बीच यह बहुत ही मुश्किल है कि किसी को एंट्री के साथ ही लीड रोल मिलने शुरू हो जाए। इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए पहले उन्हें साइड रोल की भूमिका भी अदा करनी पड़ती है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन भी शामिल है।

जंजीर फिल्म के बाद उनकी किस्मत रातों-रात पलट गई। उनके डायलॉग ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया, लेकिन उससे पहले उन्हें बहुत सारी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाते हुए देखा गया है।

इनमें निभा चुके हैं साइड रोल

सात हिंदुस्तानी फिल्म में छोटी सी भूमिका निभाते हुए नजर आए थे। इस फिल्म से उन्हें लोगों के बीच पहचान नहीं मिली।

इसके अलावा, फिल्म आनंद में भी नजर आ चुके हैं, जिसमें राजेश खन्ना लीड रोल में नजर आए थे। साल 1971 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डॉक्टर भास्कर का रोल प्ले किया था। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को पहले बेस्ट सपोर्टिंग रोल का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट साबित हुई थी।

इसके अलावा, अभिनेता ने नेगेटिव रोल भी निभाया है। जी हां! उन्होंने परवाना फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाया था। जिसमें मुख्य अभिनेता नवीन निश्चल थे।

वह फिल्म रेशमा और शेरा में भी साइड रोल निभा चुके हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, जिसमें सुनील दत्त और वहीदा रहमान मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

साइड रोल निभाने की लिस्ट में बंबई टू गोवा फिल्म का नाम भी शामिल है। इसके गाने और कहानी लोगों को पसंद आई थी, लेकिन उसमें भी उन्होंने लीड रोल नहीं निभाया था।

इस मूवी ने बनाया सुपरस्टार

अमिताभ बच्चन की तकदीर फिल्म जंजीर से बदली। जिसमें उनके डायलॉग ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा प्राण, अजीत खान और बिंदु भी नजर आए थे, जिसे साल 1973 में रिलीज की गई थी। जिसके निर्देशक प्रकाश मेहरा थे। यह एक्टर की पहली सुपरहिट फिल्म थी। इसके बाद उन्हें लगातार एक से बढ़कर एक फिल्में मिलने लगी, जिसमें उन्हें लीड रोल ऑफर किया गया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews