अनंत-राधिका की शादी में छैया-छैया पर थिरके थे शाहरुख और रिहाना, वायरल वीडियो ने मचाया धमाल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को 1 साल पूरा हो गया है। इन दोनों शादी की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Anant radhika wedding

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Radhika Wedding) सेलिब्रिटी वर्ल्ड में हुई सबसे भव्य वेडिंग में से एक है। 12 जुलाई को इस कपल की शादी को 1 साल पूरा हो गया है। हर कोई इन्हें बधाई देता और इनपर प्यार लुटाता नजर आ रहा है। इस मौके पर जामनगर में हुए उनके प्री वेडिंग फंक्शन सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रही है।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे की इस शादी में केवल बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए थे। कई सितारों ने यहां अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया था। बड़े-बड़े सितारे इस शादी में खूब इंजॉय करते और थिरकते हुए दिखाई दिए थे। इसी सेलिब्रेशन से शाहरुख खान और रिहान का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

ओरी ने शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने अनंत राधिका की पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर एक ब्लॉग शेयर किया है। इसमें इस शानदार शादी के अनदेखे पल दिखाई दे रहे हैं। वह मोमेंट भी नजर आ रहा है जब शाहरुख खान और रिहान मस्ती में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Orhan Awatramani (@orry)

शाहरुख ने रिहाना को सिखाया छैया छैया

वायरल वीडियो में शाहरुख खान को अपना सिग्नेचर मूव करते हुए डांस शुरू करते देखा जा सकता है। रिहाना उन्हें फॉलो करती हैं और डांस स्टेप करने लगती हैं। शाहरुख उन्हें कॉपी करते हैं। इसके बाद दो टीम बन जाती है और सभी शाहरुख और रिहाना का सपोर्ट करते नजर आते हैं। इसके बाद दोनों सितारे छैया छैया पर डांस करते हैं।

फैंस ने दिए रिएक्शन

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ वैसे ही इंटरनेट यूजर्स ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिए। लोगों का कहना था कि आखिरकार यह वीडियो पहले क्यों नहीं शेयर किया गया। बता दें कि पिछले साल मार्च में जामनगर के वंतारा में हुई थी। यह उसे समय सबसे बड़ा आयोजन था और देशभर की नजरे इस पर टिकी हुई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews