69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की अनाउंसमेंट आज, आलिया भट्ट और कंगना रनौत के बीच कड़ी टक्कर

69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड की अनाउंसमेंट आज, आलिया भट्ट और कंगना रनौत के बीच कड़ी टक्कर

National Film Awards 2023 : आज यानि 24 अगस्त को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं की घोषणा की जाएगी। जिसे लेकर फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंडियन फिल्म फेटरनिटी के लिए एक बड़ा दिन होता है, जब उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवार्ड से नवाजा जाता है। ऐसे में हर एक्टर का सपना होता है कि यह खिताब उसके नाम हो। आज प्रेस वार्ता के माध्यम से विनर के नाम घोषित किए जाएगें। इस रेस में प्रमुख अभिनेत्रियों के नाम शामिल जैसे कि जोजू जॉर्ज, कंगना रनौत और आलिया भट्ट शामिल हैं।

इन लोगों का नाम लिस्ट में शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार के नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन में आर माधवन की फ़िल्म रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट भी चर्चा में है।इसके अलावा, पिछले साल के बेस्ट एक्टर विजेता सूर्या इस बार भी तमिल फ़िल्म ‘जय भीम’ में उनके अद्वितीय अभिनय के लिए नॉमिनेट हो सकते हैं। वहीं, धनुष की फ़िल्म ‘कर्णन’ भी नॉमिनेशन लिस्ट में है।

पिछले साल के विजेता

पिछले वर्ष के राष्ट्रीय फिल्म अवार्डस् में अजय देवगन और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकार सूर्या को बेस्ट एक्टर का खिताब मिला था। दरअसल, अजय देवगन को फ़िल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग्राम’ के लिए और सूर्या को तेलुगू फ़िल्म ‘सोरारई पोटरू’ के लिए सम्मानित किया गया था।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स भारत के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कारों में से एक हैं। इन पुरस्कारों की स्थापना 1954 में की गई थी और ये भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रमुख पुरस्कार हैं जो भारतीय सिनेमा के विभिन्न पहलुओं को मान्यता देते हैं। नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन भारत सरकार के फिल्म समारोह निदेशालय द्वारा किया जाता है और ये समारोह भारत रे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के साथ एक साथ 1973 में प्रशासित किया गया था। ये पुरस्कार सिनेमा क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रमोट करने का उद्देश्य रखते हैं और भारतीय सिनेमा के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले कलाकारों को मान्यता देते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews