Hindi News

भूत बंगला में नए कलाकार की एंट्री का ऐलान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया शेयर

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के खिलाड़ी अक्षय कुमार हमेशा ही अपनी फिटनेस और फिल्मों को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। वह समय के बहुत पाबंद है। सेट पर ऑन टाइम पहुंचते हैं, जिस कारण उनकी फिल्में सूट होने में ज्यादा समय नहीं लगता है।
भूत बंगला में नए कलाकार की एंट्री का ऐलान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया शेयर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कॉमेडी मूवी ने अपनी अलग ही पकड़ बनाई है। यह लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। इनमें से कुछ एक्टर कॉमेडी रोल में ही ज्यादा पसंद किए जाते हैं, जिनमें से एक खिलाड़ी अक्षय कुमार भी है, जो कि बहुत ही जल्द भूत बंगला में नजर आने वाले हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसके डायरेक्टर प्रियदर्शन है। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ मूवी कास्टिंग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

दरअसल, निर्माता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने नए कलाकार की फिल्म में एंट्री का ऐलान किया है। इसके बाद मीडिया में चर्चा का विषय बन गए हैं।

इंस्टा पर पोस्ट किया शेयर

फिल्म में लीड रोल अक्षय कुमार निभाएंगे। उनके साथ ही जीशु सेनगुप्ता भी अहम किरदार निभाने वाले हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “शानदार जीशु सेनगुप्ता को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। भूत बंगला में उनका जादू देखने के लिए उत्साहित है। यह एक रोमांचक सफर होने वाला है।”

25 साल बाद जमेगा इस जोड़ी का रंग

बता दें कि दर्शक काफी लंबे समय बाद यानी लगभग 25 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हिट जोड़ी को साथ देखने वाले हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार, फिल्म में एक्ट्रेस तब्बू भी नजर आ सकती हैं। इनकी जोड़ी को आखिरी बार फिल्म हेरा फेरी में देखा गया था। इस फिल्म का निर्माण शोभा कपूर और एकता कपूर की बालाजी टेली फिल्म व अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस कप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।

फिल्म काला जादू पर आधारित

यह फिल्म हॉरर कॉमेडी है, जो कि पुरानी कथाओं और काले जादू पर आधारित है। फिल्म वेद और महाभारत से प्रेरित है, लेकिन इसका मुख्य विषय कला जादू है, जो कि एक मजेदार फिल्म है। इस बात की जानकारी प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी फिल्म की कहानी महमूद की इसी नाम की फिल्म से कोई समानता नहीं है। वहीं, अब देखना यह है कि फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद कितना कमाल कर पाती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews