Hindi News

बंगाल बीजेपी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने दिया रिएक्शन, बोले- भाई मैंने आपका…

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बंगाल में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी प्रमुख भट्टाचार्य ने टीएमसी पर तंज कसते हुए अनुपम खेर का नाम लिया था। इस पर अब एक्टर ने रिएक्शन दिया है।
बंगाल बीजेपी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने दिया रिएक्शन, बोले- भाई मैंने आपका…

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की है। इसके बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। कभी TMC तो कभी BJP के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। हाल में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सीमक भट्टाचार्य ने टीएमसी पर निशाना साधते हुए अनुपम खेर का जिक्र किया था।

सियासी बयानबाजी के बीच भट्टाचार्य ने कहा था कि अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं, लेकिन TMC दोबारा सरकार नहीं बना सकती। उनकी इस बात पर अब एक्टर का मजेदार रिएक्शन सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। चलिए जान लेते हैं उन्होंने क्या कहा है।

अनुपम खेर ने किया रिएक्ट

बंगाल भाजपा प्रमुख का बयान सामने आने के बाद अनुपम खेर को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से रिएक्शन देते हुए देखा गया। उन्होंने भट्टाचार्य का वीडियो शेयर करते हुए मजाक के अंदाज में लिखा अरे भैया जी मैं आपका क्या बिगाड़ा है। आप क्यों चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जाए। मौजूदा हालात में जन्मों तक नहीं चाहूंगा। जय श्री राम। इसके साथ उन्होंने ढेर सारी हंसी वाली इमोजी शेयर की है।

फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

एल्बम खेर की इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा अनुपम खेर बी लाइक मुझे क्यों तोड़ा। 1 महीने का भैया जी में भाला फेंका और अनुपम जी के बालों में जाकर फंसा। एक ने कहा सभी मजे ले रहे हैं। इसका कहना था अनुपम खेर के सिर पर काले बाल आने पर वह कैसे दिखेंगे। इस तरह के कई कमेंट्स देखने को मिले हैं।

एक्टर का वर्क फ्रंट

अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार तन्वी द ग्रेट में देखा गया था। एक्सपेरिमेंट में उनकी एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई थी। यह बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं चली लेकिन कहानी में दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा। अब अनुपम को फिल्म फ्लिकर में देखा जाने वाला है। ये उनकी 551वीं फिल्म है। कुछ दिनों पहले ही उनका फर्स्ट लुक सामने आया था। इसके अलावा उन्हें खोसला का घोंसला 2 में बोमन ईरानी के साथ देखा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews