Anushka Sharma Cannes Look: रेड कारपेट पर एक्ट्रेस ने बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरों से जीता फैंस का दिल

Anushka Sharma Cannes Look

Anushka Sharma Cannes Look Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बिजी चल रही हैं। एक तरफ तो वो फिल्म चकदा एक्सप्रेस से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं, तो दूसरी और अपने ब्रांड एंडोर्समेंट में भी लगी हुई है। इस साल एक्ट्रेस ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू भी कर लिया है।

एक्ट्रेस ने 76 वें फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर चर्चित ब्रांड लॉरियल पेरिस को रिप्रेजेंट किया और अपने कमाल के लुक से सभी का दिल जीत लिया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इन पर जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।

Anushka Sharma Cannes Look फोटोज

अनुष्का ने इंस्टाग्राम हैंडल पर कांस फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वो 3D फूलों से सजा हुआ ऑफ शोल्डर गाउन पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इस खूबसूरत आउटफिट को रिचर्ड क्विन द्वारा तैयार किया गया है।

खूबसूरत से गाउन के साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल डायमंड ज्वेलरी और सिग्नेचर स्लीक बन से अपना लुक कंप्लीट किया। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक से फैशन को नया आयाम दिया है और लोगों का दिल जीत लिया है।

अनुष्का शर्मा का करियर

अनुष्का शर्मा के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने यशराज फिल्म्स की रब ने बना दी जोड़ी से साल 2008 में शाहरुख खान के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे कर उन्होंने इंडस्ट्री में एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाई और उन्हें पीके, बैंड बाजा बारात, दिल धड़कने दो सुल्तान समेत कई सारी फिल्मों में ब्लॉकबस्टर परफॉर्म करते हुए देखा गया।

एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट

एक्ट्रेस की फिल्म कला हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसमें उनका कैमियो देखा गया था। एक्टर होने के साथ अनुष्का अब एक फिल्म मेकर के रूप में भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बन चुकी हैं और पिछले कुछ सालों में उन्होंने बेहतरीन फिल्में पेश की है जिसमें बुलबुल, पाताल लोक और कला जैसी चर्चित फिल्में शामिल हैं। एक्ट्रेस को जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक में देखा जाने वाला है जिसका नाम चकदा एक्सप्रेस है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews