दूसरी बार मां बनने वाली हैं Anushka Sharma! अब तक नहीं दिखाया बेटी वामिका का चेहरा

Anushka Sharma Funny Video

Anushka Sharma Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी फेमस है और इन्हें पावर कपल के नाम से पहचाना जाता है। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में यह शादी के बंधन में बंधे थे और 4 साल बाद उनके घर पर एक नन्ही बेटी का आगमन हुआ था जिसका नाम इन्होंने वामिका रखा है। कपल ने अब तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है जबकि वह ढाई साल की हो चुकी है। इसी बीच ये खबर सामने आ रही है कि अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं।

प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दूसरी बार अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं। एक्ट्रेस को अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी के फेज को एंजॉय करते हुए देखा जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि वह पहली बार की तरह ही आखिरी दौर में फैंस को इस बारे में जानकारी देंगी। फिलहाल वह कुछ भी उजागर नहीं करना चाहती हैं।

क्लिनिक में हुई थी स्पॉट

बता दें कि अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबरें इसीलिए सामने आ रही है क्योंकि कुछ समय पहले उन्हें अपने पति विराट कोहली के साथ एक मैटरनिटी क्लीनिक में स्पॉट किया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि उस समय कपल ने अपनी तस्वीर और वीडियो पैपराजी को पोस्ट ना करने के लिए कहा था। वहीं बीते कुछ दिनों से एक्ट्रेस को लाइमलाइट से दूर देखा जा रहा है और वह कैमरा का सामना नहीं कर रही हैं।

नहीं दिखाया बेटी का चेहरा

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 2021 में वामिका के माता-पिता बने थे। यह दोनों फैंस के इतने चहेते हैं कि जहां जाते हैं वहां इन्हें लोगों की भीड़ घेर लेती है। यही कारण है कि ये अपनी बेटी को लाइम लाइट से दूर रखते हैं। उनकी बेटी ढाई साल की हो गई है लेकिन इन्होंने अब तक उसका चेहरा किसी को नहीं दिखाया है। अब ये दूसरी बार मां बनने जा रही हैं, हालांकि अभी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुआ है।

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें लगभग 5 साल बाद बड़े पर्दे पर फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ के जरिए वापसी करते हुए देखा जाने वाला है। इस फिल्म को इंडियन क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर बनाया गया है। एक्ट्रेस को क्रिकेटर का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews