Hindi News

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं आपके चहेते अरिजीत सिंह? यहां जानिए उनकी Net Worth

Written by:Rishabh Namdev
Published:
अरिजीत सिंह को आज कौन नहीं जानता है। प्लेबैक सिंगिंग के किंग कहे जाने वाले अरिजीत सिंह आज दुनिया भर में अपनी आवाज का जादू फैलाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरिजीत सिंह की नेट वर्थ कितनी है, कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अरिजीत सिंह?
कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं आपके चहेते अरिजीत सिंह? यहां जानिए उनकी Net Worth

आपने कभी न कभी अरिजीत सिंह को सुना ही होगा। उनके गाने दुनिया भर में फेमस हैं। उनकी आवाज का जादू सभी के दिलों पर चलता है। बात ब्रेकअप की हो या रोमांस की, सभी प्रकार के गाने अरिजीत सिंह ने गाए हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं? अगर आप भी यह नहीं जानते तो आज इस खबर में हम आपको अरिजीत सिंह की नेट वर्थ के बारे में बता रहे हैं।

जब भी लोग ब्रेकअप से गुजर रहे होते हैं तो सबसे पहले अरिजीत सिंह की याद आती है, क्योंकि उनके ब्रेकअप के गाने सबसे ज्यादा हिट होते हैं। सिंगिंग में इस वक्त अरिजीत सिंह इंडस्ट्री में सबसे एक्टिव सिंगर हैं और ज्यादातर सुपरस्टार्स के लिए गाने गाते हैं। उनके गाने हिट भी होते हैं और उनके कई गानों के कारण मूवीज़ भी हिट होती हैं।

जानिए कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं अरिजीत सिंह

जानकारी के अनुसार, आवाज के जादूगर अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड सिंगर्स में शुमार हैं। उनकी कुल नेट वर्थ पर नजर डालें तो अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति 7 मिलियन डॉलर है यानी वह 55 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। बता दें कि अरिजीत सिंह एक घंटे के लाइव कंसर्ट के लगभग डेढ़ करोड़ रुपए चार्ज करते हैं, जबकि एक फिल्मी गाने के लिए उन्हें 8 से 10 लाख रुपए फीस दी जाती है। इतना ही नहीं, अरिजीत सिंह की लाइफस्टाइल बेहद ही सिंपल है। अपनी लाइफस्टाइल को लेकर वह हमेशा से चर्चा में रहते हैं। अरिजीत सिंह महीने के करीब 50 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई करते हैं, जिसके कारण वह इंडस्ट्री के हाईएस्ट टैक्स पेयर्स में शामिल हैं।

Luxury cars के मालिक हैं अरिजीत सिंह 

बता दें कि अरिजीत सिंह एक एनजीओ का हिस्सा भी हैं और वह अक्सर सोशल काम करते रहते हैं। हालांकि उनकी लाइफस्टाइल बेहद सिंपल है। वह नवी मुंबई के प्राइम इलाके में एक आलीशान बंगले में रहते हैं, जिसकी कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए है। उनके पास कुछ लग्जरी गाड़ियां भी हैं, जिनमें हमर, रेंज रोवर और मर्सिडीज़ बेंज शामिल हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिंपल लाइफ के लिए जाना जाता है। वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनके आते-जाते हुए वीडियो वायरल होते रहते हैं। वह ज्यादातर समय अपना लोगों के बीच बिताते हैं। हाल ही में सिंगर ने अपना 38वां जन्मदिन भी मनाया। दरअसल, उनका जन्मदिन बीते दिन 25 अप्रैल को था। इस दौरान उन्हें बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड से भी खूब जन्मदिन की बधाइयां मिली थीं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews