बेबी बंप में डांस करती नजर आईं पायल मलिक, सोशल मीडिया यूजर्स ने लगाई क्लास

यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं। हालांकि, यूजर्स ने इस पर नाराजगी भी जताई है।
Armaan malik

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी पायल प्रेग्नेंट हैं। वो अपने चौथे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। अब हाल ही में उनके कुछ डांस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

जो वीडियो शेयर किए गए हैं उसमें पायल का बेबी बंप से साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। इसी के साथ अलग-अलग इमोजी के स्टिकर्स भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह हरियाणवी गाना पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

पायल ने लगाए ठुमके

पायल ने इंस्टाग्राम के जरिए डांस वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वह अरमान के साथ डांस कर रही है और कुछ में उनके साथ बच्चे नजर आ रहे हैं। हर वीडियो में उनके पेट पर अलग-अलग इमोजी नजर आ रही है। हालांकि, यह देखकर यूजर्स नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

पायल का डांस देख भड़के यूजर्स

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पर लोगों के रिएक्शंस आना शुरू हो गए। एक यूजर ने कहा तुम पागल तो नहीं हो गई हो एक गाने पर एक ही स्टेप्स के साथ बार-बार रील डाल रही हो। एक ने कहा हमेशा एक ही गाने पर रील यह कौन सा लॉजिक है। देखिए जाने कहां यह पागल हो गई है क्या। एक यूजर का कहना था लगता है पूरी दुनिया में एक ही प्रेगनेंट लेडी है। कुछ यूजर्स कृतिका को उनसे ज्यादा अच्छा बोलते दिखाई दिए।

अरमान ने की है दो शादियां

बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने दो शादियां की है। 2011 में उन्होंने पायल मालिक से शादी की थी। दोनों का बेटा चिरायु है। इसके बाद IVF से अयान और तूबा हुए। अरमान और पायल ने पहली मुलाकात के सात दिन बाद भागकर शादी कर ली थी। वहीं बेटे चिरायु के बर्थडे में कृतिका से उनकी मुलाकात हुई। पायल को तलाक दिए बिना दोनों ने शादी कर ली। शुरुआती अनबन के बाद इन्होंने परिवार की तरह रहने का फैसला लिया। जब पायल के जुड़वा बच्चे हुए थे तब कृतिका ने बेटे जैद को जन्म दिया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews